back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मधुबनी लहेरियागंज के खैरुल को आयुष्मान कार्ड से मिली नई जिंदगी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
पेट में थी पथरी की समस्या , ऑपरेशन के लिए पैसे का नहीं हो रहा था इंतजाम
आयुष्मान कार्ड बनने पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार बल दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ ले सकें। खासकर वैसे लोग जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं । उनके लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।

- Advertisement -

उसी में एक है आयुष्मान भारत प्रधामंत्री जन आरोग्य योजना। यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। खासकर पैसे की आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह योजना पूरी तरह से संजीवनी साबित हो रही है।

- Advertisement -

उन्हीं में से एक हैं मधुबनी जिले के वार्ड नंबर 1 लहेरियागंज के 67 वर्षीय खैरुल को अचानक गंभीर पेट दर्द और उल्टियाँ होने लगी थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में पथरी है। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय थी। ऐसे में महंगे इलाज का खर्च कौन उठाता। गांव में आयोजित आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर में उन्हें आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में पता चला खैरुल का योजनान्तर्गत निःशुल्क ईलाज हुआ। आज वो अपने परिवार के साथ स्वस्थ एवं खुशहाल है।

नामी-गिरामी अस्पतालों में होता है इलाजः

आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक कुमार प्रियरंजन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के जरिये जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तो मरीजों का इलाज होता ही है। साथ ही मधुबनी जिले के पांच निजी अस्पताल में भी इस कार्ड से मरीजों का इलाज होता है। इसके अलावा देश के सैकड़ों नामी-गिरामी अस्पतालों में भी आयुष्यमान कार्डधारकों का इलाज किया जाता है। इसीलिए जिनलोगों का अभी कार्ड नहीं बना है, वे अपने नजदीकी सीएचसी में जाकर कार्ड बनवा लें। विपरीत परिस्थिति में यह काम आ सकता है।

पांच लाख रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाजः

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ किसी भी उम्र के लोग ले सकते हैं। इस योजना का लाभ अभी जिले के हजारों लोग ले रहे हैं। जिन लोगों के पास पीएम लेटर आया है, उनका बहुत ही आसानी से कार्ड बन जा रहा है। साथ ही जिन लोगों को पीएम लेटर नहीं भी आया है, और वे योजना के योग्य हैं तो उनका भी कार्ड बनने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इसके लिए पात्र लाभार्थी का नाम योजना सूची में होना चाहिए साथ में अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी सीएचसी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाएं।अगर आप इस योजना के योग्य होंगे तो तत्काल आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। जिसके बाद आप गंभीर तौर पर बीमार पड़ने पर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। कार्ड बन जाने के बाद बीमार होने पर इस योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और मुफ्त में इलाज करवाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ‘धुरंधर’ अंदाज में समझाया Traffic Rules का महत्व!

Traffic Rules: हर सड़क पर सफर करने वाले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा!

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाज सिर्फ उड़ान ही नहीं भरेंगे, बल्कि...

iPhone 16 अब हुआ और भी सस्ता: फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बंपर ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 16: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने वाला Apple का नवीनतम iPhone...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें