back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 26, 2026
spot_img

मधुबनी में कोविड के साथ सुरक्षति मातृत्व के लिए चला 555 सत्र स्थलों पर महा टीका अभियान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
मधुबनी में कोविड टीकाकरण महा अभियान व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एक साथ हुआ आयोजन

दोनों अभियान का होगा अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण
कोविड टीकाकरण में बढ़ोतरी के उद्देश्य से महाअभियान का किया जा रहा है आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन का उद्देश्य जोखिम वाली गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा प्रदान करना

- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स। जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन गुरुवार को किया गया। कोविड टीकाकरण में बढ़ोतरी के उद्देश्य से 555 सत्र स्थलों महाअभियान का आयोजन किया गया। वहीं गर्भवती माताओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा प्रदान कराने को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाकर मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया।मधुबनी में कोविड के साथ सुरक्षति मातृत्व के लिए चला 555 सत्र स्थलों पर महा टीका अभियान

- Advertisement -

विदित हो कि उक्त कार्यक्रम प्रत्येक माह की 9 एवं 21 तारीख को आयोजित किया जाता है । साथ ही जिला स्तर पर सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा के अथक प्रयास से अनुमंडलीय अस्पताल में मिनी पीएमएसए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। संवाद प्रेषण तक जिले में 30,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: जयनगर में पुलिस को देख भागे दो बाइक सवार, तलाशी में निकला देसी कट्टा, पढ़िए... कहां से आया हथियार, सांगठनिक गिरोह और नेटवर्क!

पर्यवेक्षण के लिए राज्य स्तर से जिले के लिए नोडल पदाधिकारी भी नामित:मधुबनी में कोविड के साथ सुरक्षति मातृत्व के लिए चला 555 सत्र स्थलों पर महा टीका अभियान

सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने कहा कि दोनों अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए नोडल पदाधिकारी को भी नामित किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ सहयोगी संस्थाओं के अधिकारीयों को भी शामिल किया गया है। अभियान के लिए नामित किए गए सभी पदाधिकारी आवंटित जिलों में पहुंचकर कोविड टीकाकरण महाभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण कर रिपोर्ट करेंगे।

इससे अभियान को प्रभावी तरह से जमीनी स्तर पर संचालित करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए कोविड टीकाकरण अभियान को सुदृढ़ करने की जरूरत है। साथ ही सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने एवं मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को भी अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों अभियान को एक साथ आयोजित किया जा रहा है। विभाग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जरूरतमंद लाभुकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान(पीएमएसए):

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: इश्क का रंग लहू में बह गया... मधुबनी में मोहब्बत की सजा... मौत! Honor Killing, पढ़िए ...प्रेमिका से शादी और पीट-पीटकर हत्या

सुरक्षित प्रसव व संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 व 21 तारीख को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जाँच की जाती है। जिसमें गर्भवती महिला अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता के सहयोग से अपने-अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एएनसी जाँच करवाने को आती है।

जांच के पश्चात चिकित्सकों द्वारा गर्भवती को आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श दिया जाता है। जिसमें रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ, समेत अन्य चिकित्सा परामर्श विस्तार पूर्वक दिया जाता है।शिविर में जाँच कर रही मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं की ब्लड, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट-बीट आदि की भी जाँच की जाएगी । शिविर में एएनसी जांच के लिए मौजूद महिलाओं को प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकों से जाँच कराने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नाबालिग से दरिंदगी की मिली खौफनाक सजा, विवेक चौबे को उम्रकैद और 50 हजार का जुर्माना

जिले में अबतक 52.05 लाख लोगों को दिया गया कोविड का टीका:

टीकाकरण अभियान के दौरान गुरुवार को 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक 52 लाख 05 हजार 780 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 28,02,551 लाख लोगों ने प्रथम डोज का टीका लिया है, जबकि 22,12,203 हजार से अधिक दूसरे एवं 1,91,026 हजार लोगों ने बूस्टर डोज ले लिया है।मधुबनी में कोविड के साथ सुरक्षति मातृत्व के लिए चला 555 सत्र स्थलों पर महा टीका अभियान जिसमें 28,01,396 महिला व 22,12,184 पुरुष ने टीकाकरण कराया जिसमें 40,61,154 लोगों ने को कोविशील्ड, 9,74,882 लोगों ने कोवैक्सीन व 1,69,744 ने कोर्वेवैक्स का टीका लिया। उम्र के अनुसार बात करें तो 12 से 14 वर्ष उम्र के 1,69,730,15 से 17 वर्ष के 3,22,587, 18 वर्ष से 44 वर्ष के 27,68,219, 45 से 60 वर्ष के 9,35,394 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 8,95,594 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: नॉयना का होगा पर्दाफाश? परी और अजय की लव स्टोरी होगी पूरी!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में नॉयना का राज हुआ बेनकाब! टीवी का सबसे...

महिंद्रा की नई Electric SUV: 2027 में Tata Harrier EV को देगी कड़ी टक्कर!

Electric SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम मची हुई है, और...

शिखर धवन: दूसरी शादी के साथ मिली 5.7 करोड़ की बड़ी राहत!

Shikhar Dhawan: क्रिकेट फैंस के लिए हमेशा मैदान पर गब्बर की दहाड़ सुनने को...

ओमनीटेक इंजीनियरिंग IPO: निवेश का नया द्वार, जानें पूरी जानकारी और लिस्टिंग की तारीख

IPO: भारतीय शेयर बाजार में निवेश के अवसर तलाश रहे निवेशकों के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें