back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

चार वर्ष की नाबालिग से सुसुप्तावस्था में कुकर्म करने वाला हैवान धराया

spot_img
- Advertisement -

धवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की बेबस मां ने साहरघाट थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी चार वर्षीय नाबलिग लड़की के साथ 25 वर्ष के युवक पर सुसुप्तावस्था में उठाकर बलात्कार करने का आरोप लगाई है।

- Advertisement -

एसएचओ को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि बच्ची 17 जुलाई की रात खाना खाकर अपने बाबा के साथ बांस के मचान पर सोने गई थी। वह सो रही थी न जाने हैवान की नजर कब उस नाबालिग बच्ची पर पड़ी कि वह उसे उठाकर ले गया और एक सेमल पेड़ के नीचे उसके साथ कुकर्म करने लगा। इसकी भनक पीड़िता के बाबा को नहीं लगी। रात एक बजे जब उसकी मां आवेदिका शौच के लिए उठी तो बच्ची बाबा के बिस्तर से गायब थी।

- Advertisement -

इसके बाद उसने ससुर को जगाया और दोनों अगल बगल में खोजने लगे कि एक सेमल पेड़ के नजदीक से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। जब वहां गए तो दरिंदा दरिंदगी के साथ बच्ची के साथ कुकर्म कर रहा था और बच्ची चिल्ला रही थी। इनदोनों को देखकर दरिंदा भाग गया। लेकिन, बच्ची खून से लथपथ थी। जिसे उठाकर परिजन घर लाये और स्थानीय थाना को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: 12.70 करोड़ की सौगात! अब फर्राटा भरेगी गाड़ियां, R.K. कॉलेज से भुवना उद्यान तक बनेगी चकाचक सड़क

थानाध्यक्ष विजय पासवान ने दबिश बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ पासवान ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है और आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना पर जौ बोने का रहस्य और उसका धार्मिक महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता...

पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप: गूगल के साथ करियर बनाने का सुनहरा मौका

Public Policy Fellowship: गूगल जैसी वैश्विक कंपनी के साथ पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में...

बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना को मिल गए 50 लाख और चमचमाती कार, अफवाहों पर तोड़ा सस्पेंस!

Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना को लेकर बीते...

लावा बोल्ड 2: दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ नया स्मार्टफोन की एंट्री

New Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लावा ने एक बार फिर हलचल मचा दी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें