back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी-परकौली में कैंप लगाकर कई विभागों के दर्जनों मामलों की सुनवाई, कई का ऑन द स्पाॅट फैसला

spot_img
- Advertisement -

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी के परकौली में कैंप में सुनवाई करते एसडीएम, बीडीओ, सीओ और अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर बेनीपट्टी के परकौली पंचायत भवन परिसर में प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह एसडीएम अशोक कुमार मंडल के पर्यवेक्षण में जन शिकायतों की सुनवाई कर ऑन स्पॉट मामले का निष्पादन किया गया।

- Advertisement -

कैंप में नल का जल, नली गली, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्यालय, राशन एवं अतिक्रमण संबंधी दर्जनों परिवादों की सुनवाई की गयी। साथ ही जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की गई। कैंप में पीएम आवास से जुड़े दर्जनों मामलों की सुनवाई की गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली 73 करोड़ की सौगात, राजनगर-खैरा पथ के चौड़ीकरण को हरी झंडी, अब सफर होगा आसान

इसमें जांच के बाद सात मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं पंचायती राज विभाग के कई मामलों की सुनवाई की गयी, जिसमें तीन मामलों का निष्पादन किया गया। वार्ड पांच में तालाब किनारे बनी सड़क के 15 फीट में टूट जाने, वार्ड 10 में हुए जलजमाव की निकासी और वार्ड 1 में निर्माण के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के कारण अधूरे छोड़े गए सड़क को पूर्ण कराने के मामले शामिल हैं। वहीं राजस्व विभाग से जुड़े एक अतिक्रमण वाद की सुनवाई की गयी।

इसमें पर्चे की जमीन और स्कूल के जमीन पर अतिक्रमण की सुनवाई की गयी। जहां सीओ और आरओ ने स्थल पर पहुंच जायजा लिया और अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा अन्य विभागों से जुड़े दर्जनों मामलों की सुनवाई भी गयी। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों ने बताया कि सुनवाई, कार्रवाई और निष्पादन से संबंधित रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी। इस अवसर पर एसडीएम के अलावा बीडीओ रवि रंजन, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, बीपीआरओ गौतम आनंद, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, बीसीओ संजीत कुमार, एमओ, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार, बीएओ, बीईओ सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की ‘लाइंस ऑफ लिगेसी’ जर्सी, जानिए क्या है खास!

IPL 2026: क्रिकेट के दीवानों, तैयार हो जाइए! आपकी पसंदीदा कोलकाता नाइट राइडर्स ने...

कल का राशिफल 15 मार्च 2026: एक शुभ दिन की भविष्यवाणी और ज्योतिषीय मार्गदर्शन

Kal Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में प्रत्येक दिवस एक नवीन अध्याय लेकर...

धुरंधर 2: रिलीज से पहले ही मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में तोड़े सारे रिकॉर्ड्स!

Dhurandhar 2 News: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, मिलेगा पूर्ण फल

Papmochani Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यंत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें