back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani की इंट्री पॉइंट…’संदिग्ध’…140 Km और…’सरहद’

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – सीमावर्ती सुरक्षा की हर खबर

spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी की इंट्री पॉइंट…’संदिग्ध’…140 Km और…’सरहद’। यही है आज की मधुबनी। यहां, सुरक्षा के तार ऐसे सर्किल से जोड़ दिए गए हैं, सभी BOP पर दिन-रात संयुक्त पेट्रोलिंग से सुरक्षित पूरा इलाका भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एकदम चाक-चौबंद है।

मधुबनी/ देशज टाइम्स। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों पर एयर स्ट्राइक के बाद अब भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मधुबनी जिले की 140 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की टीमों ने पेट्रोलिंग, तलाशी और निगरानी बढ़ा दी है

आवाजाही पर कड़ी नजर, बिना पहचान पत्र सीमा पार नहीं

भारत और नेपाल के बीच सामान्यतः वीजा और पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन वर्तमान सुरक्षा हालात को देखते हुए अब हर व्यक्ति की पहचान की सख्त जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें:  Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन
  • SSB जवान आधार कार्ड और पहचान पत्र मांग रहे हैं। बिना वैध पहचान के किसी को भी सीमा पार की अनुमति नहीं दी जा रही है। पिपरौन-जटही मुख्य मार्ग, हरलाखी, जयनगर सहित सभी इंट्री पॉइंट्स पर गहन तलाशी अभियान चल रहा है।

    लगभग 140 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। मधुबनी जिले की लगभग 140 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गश्त और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  "बेटा नहीं रहा..." – घूमने निकले थे दोस्त चंदेश्वर और राहुल, घर पहुंची लाश, तीखा मोड़ पर रफ्तार बनी काल – Madhubani में दीवार से टकराई R15 बाइक, दोनों की मौत

SSB और पुलिस की संयुक्त निगरानी टीम एक्टिव

SSB कमांडेंट स्तर के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, और सीमावर्ती थानाध्यक्षों ने संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठकें की हैं। सभी थानों को विशेष तलाशी और गश्त के निर्देश। सीमा चौकियों पर सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर से जांच करने की हिदायत के बीच बीओपी (Border Out Posts) पर लगातार गश्त चल रहा है। कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों पर भी अलर्ट

  • मधुबनी जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती। यात्रियों के सामानों की तलाशी, CCTV की मदद से निगरानी।खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव, संदिग्धों पर नजर।

वाहनों और यात्रियों की सघन जांच

  • हर आने-जाने वाले वाहन की एंट्री रजिस्टर में दर्ज। वाहनों को खोलकर सामानों की जांच। आधुनिक उपकरणों से सामानों की स्कैनिंग। बिना वजह घूमने वालों से पूछताछ।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

  • नेपाल के रास्ते आने वाले हर व्यक्ति की गहन पूछताछ। सीमावर्ती गांवों और बाजारों में पुलिस और SSB की संयुक्त टीमें तैनात। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील।

SP मधुबनी योगेंद्र कुमार का निर्देश

“सभी इंट्री पॉइंट्स पर सघन तलाशी अभियान चलाएं। दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा से आने वाले मार्गों पर विशेष जांच की जाए।”
योगेन्द्र कुमार, एसपी, मधुबनी

भारत-नेपाल सीमा पर यह कदम क्यों जरूरी?

  • कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला। संभावित घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।

जरूर पढ़ें

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा...

Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लाश पहुंचते ही गांव में...

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें