मुख्य बातें
दो दिवसीय बिहार प्रवास पर बाबूबरही पहुंची संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डायना घोष,
विभिन्न पंचायतों में किया जनसम्पर्क
राजा बलिराजगढ़ पहुंच जाना इतिहास
फोटो :बाबूबरही में मौजूद डायना घोष
बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के लिए बाबूबरही पधारीं संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डायना घोष ने दूसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के क्रम में प्रखंड परिक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की और वस्तु स्थिति की बारीकी से जानकारी ली।
परिभ्रमण के दौरान राजाबलि गढ़ पहुंच कर वहां के इतिहास को जाना। इसी क्रम में बेला पंचायत अंतर्गत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में मुखिया पति अरविंद्र पासवान ने डायना घोष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पाग, माला व चादर से सम्मानित किया।
इस मौके पर डायना घोष की और से पौधरोपण भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा,जिप उपाध्यक्ष संजय यादव, जिप सदस्य रणधीर खन्ना, रामचंद्र मिश्रा, दानी झा, विजय झा, सरपंच सत्य लाल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।