

Madhubani News: Ladniya SHO Dhananjay Kumar का action, गृहस्वामी सलाखों के पीछे|
जहां, लदनियां थाना पुलिस गुप्त सूचना (Home owner arrested in Madhubani’s Ladaniya) पर सोमवार की रात योगिया गांव में राजाराम सिंह के घर छापेमारी कर 36 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद होने की बात सामने आई है।
अपर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को
थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की रात सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को दलबल के साथ योगिया गांव भेजा गया। उन्होंने सूचना के मुताबिक राजाराम सिंह के घर छापेमारी कर 36 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त किया।
इस सिलसिले में गृहस्वामी राजा राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपर थाना अध्यक्ष एस आई कार्तिक भगत के आवेदन पर 3 सितंबर 024 को कांड संख्या-285/ 024 दर्जकर गिरफ्तार आरोपी राजाराम सिंह को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

