spot_img

मधुबनी के उच्च प्राथमिकता वाले राजस्व ग्राम में घर-घर होगी कालाजार रोगियों की खोज, मंगल से आशा निकलेंगी अभियान पर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
उच्च प्राथमिकता वाले राजस्व ग्राम में घर-घर कालाजार रोगी की खोज आज से
चिह्नित जगहों पर आशा खोजेंगी कालाजार मरीज
प्रचार वाहन को डीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कालाजार मरीज को मिलती है 7100 सौ रुपए प्रोत्साहन राशि

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले में आज से यानी कि मंगलवार से कालाजार रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत जिले के पांच प्रखंडों के 6 गांव में आशा कार्यकर्ता कालाजार मरीजों की खोज करेंगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया।

- Advertisement -

साथ ही, सदर अस्पताल परिसर से जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ चिह्नित प्रखंडों के चयनित गांवों में घूम-घूम कर कालाजार से बचाव की जानकारी देगा ताकि लक्षण व पहचान के आधार पर मरीजों को आसानी से पहचान सके।

- Advertisement -

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कालाजार प्रभावित गांव में कालाजार रोगी की पहचान के मकसद से आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। आज से आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दी गयी समयावधि में सभी घरों में कालाजार संदिग्ध मरीजों को खोजेगी एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने आशा फैसिलिटेटर को देंगी।

वहीं, केटीएस और केबीसी संदिग्ध कालाजार रोगियों का सत्यापन कर उसकी जांच को सुनिश्चित करवाएंगी। आशा फैसिलिटेटर आशा की ओर से किया जा रहे कार्यों पर नजर रखेगीं। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक घर-घर कालाजार खोज कार्यक्रम की निगरानी व अपने प्रखंड के कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक को ब्यौरा उपलब्ध कराएंगे। आशा कालाजार के संदिग्ध मरीज को पीएचसी रेफर करेंगी जहां डॉ.मरीज की डायग्नोज करेंगे। इसके बाद आर के 39 से जांच की जाएगी। इन सभी कार्यवाहियों में केयर इंडिया भी सहयोग करेगा।

मधुबनी के उच्च प्राथमिकता वाले राजस्व ग्राम में घर-घर होगी कालाजार रोगियों की खोज, मंगल से आशा निकलेंगी अभियान पर
मधुबनी के उच्च प्राथमिकता वाले राजस्व ग्राम में घर-घर होगी कालाजार रोगियों की खोज, मंगल से आशा निकलेंगी अभियान पर

इन प्रखंडों में होगी कलाजार मरीजों की खोज :

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कालाजार उन्मूलन लक्ष्य 2023 तक प्राप्त करने के लिए वीएल,पीकेडीएल, एचआईवी वीएल के छुपे हुए रोगियों की घर-घर खोज जाएगी। जिसके लिए उच्च प्राथमिकता वाले राजस्व ग्राम रोगियों की खोज की जानी है।

इसके तहत बेनीपट्टी प्रखंड के बिरौली गांव,ग्राम की जनसंख्या 8566, बिस्फी प्रखंड के बरदाहा व औसी बभनगामा ग्राम की जनसंख्या 3302,14186, खजौली प्रखंड के डुमरीयाही, जनसंख्या 14626, लौकही प्रखंड के डकही, जनसंख्या 3205, मधवापुर प्रखंड के पकरसामा 5510 कुल जनसंख्या 49,395 के लिए 33 आशा तथा 6 आशा फैसिलिटेटर को लगाया गया है। .

कालाजार मरीजों को मिलती है प्रोत्साहन राशि:

कालाजार मरीजों को इलाज के बाद राशि दी जाती है।मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के अंतर्गत कालाजार मरीजों को इलाज के बाद 6600 रुपये एवं भारत सरकार की तरफ से 500 रुपये की राशि देने का प्रावधान है जबकि पीकेडीएल के मरीज को इलाज के बाद एकमुश्त 4000 की राशि दी जाती है।

कैसे होगी कालाजार रोगियों की पहचान:

वैसे मरीज कालाजार के रोगी हो सकते हैं •जिन्हें 15 दिन से ज्यादा से बुखार हो, •जिन्हें भूख नहीं लगती हो, •उदर बड़ा हो रहा हो, •जिनका वजन लगातार कम हो रहा हो, •शरीर काला पड़ रहा हो। •वैसे व्यक्ति जिन्हें बुखार न हो पर उनके शरीर पर दाग हो और पूर्व में कालाजार के रोगी रह चुके हों।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! हाजीपुर साइबर कैफे में RAID, 3 लोग हिरासत में, महाराष्ट्र STF की जांच की बड़ी आंच...

Hajipur TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर संचालक समेत तीन#BiharNews,#TETPaperLeak,#VaishaliPolice

मनरेगा का सफर खत्म! बिहार में शुरू हुई ‘विकसित भारत’ रोजगार योजना, अब राज्य उठाएगा ₹4500 करोड़ का बड़ा खर्च

Bihar Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने 'विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी योजना' लॉन्च की है, जो मनरेगा की जगह लेगी। इस नई योजना से राज्य पर श्रमिकों की मजदूरी का ₹4500 करो#BiharRojgarYojana,#ViksitBharatScheme,#MGNREGA

बिहार में TB मुक्त अभियान की धीमी रफ्तार, मुख्य सचिव का ‘मिशन मोड’ आदेश: 14 अगस्त तक 1 करोड़ स्क्रीनिंग ऑन टारगेट!

Bihar TB Screening: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार में टीबी स्क्रीनिंग की धीमी रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विभागों को 'मिशन मोड' में काम करने का सख्त निर्देश#BiharTBFree,#PratyayAmrit,#BiharHealth

समस्तीपुर: बेटे की छठी पर पिता की करंट से मौत, खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदला!

Samastipur Electrocution: समस्तीपुर में बेटे की छठी का भोज चल रहा था, तभी एक पिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।#SamastipurNews,#BiharTragedy,#ElectrocutionDeath