back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News| Benipatti News|अड़ेर थाना से डेढ़ km दूर, बरही टोल के तीन घरों में भीषण डकैती, देखें VIDEO

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News| Benipatti News|अड़ेर थाना से डेढ़ km दूर, अड़ेर बरही टोल के तीन घरों में भीषण डकैती। जहां, अड़ेर बरही टोल में घर में प्रवेश कर गृहस्वामिनी को बंदूक की नोक पर रख 5.25 लाख रुपए मूल्य (Horrific robbery in three houses of Adder Barhi Toll of Madhubani) के जेवरात और 60 हजार नकद की डकैती की बड़ी वारदात हुई है।

हद यह, अड़ेर थाना से एक डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अड़ेर-जफरा मार्ग में अड़ेर बरही टोल में तीन घरों में तीन से चार की संख्या में आए हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 

Madhubani News| Benipatti News|नकाबपोश अपराधकर्मियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया

बेनीपट्टी अनुमंडल के अड़ेर थाना से महज एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अड़ेर-जफरा मार्ग में अड़ेर बरही टोल में नकाबपोश अपराधकर्मियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है़। अपराधकर्मियों की ओर से तीन घरों को निशाना बना गृहस्वामी-गृहस्वामिनी को हथियार के नोक पर रख कीमती जेवरात, नकद व मोबाइल सहित करीब 10 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है़।

Madhubani News| Benipatti News| राम बहादुर की पत्नी फूलो देवी, अशोक कुमार महतो और पुरन्धर महतो

इस संबंध में अड़ेर बरही टोल के राम बहादुर हाथी की पत्नी फूलो देवी,अशोक कुमार महतो और पुरन्धर महतो ने अड़ेर थाना में आवेदन दिया है़। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुरन्धर महतो अपने परिवार के साथ घर में सोये हुए थे। करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच तीन से चार की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैस अपराधकर्मी घर में प्रवेश कर गए। साथ ही हथियार का भय दिखा घर में रहे सोने चांदी के जेवरात क्रमशः टीका, नथिया, झुमके, मंगलसूत्र जिनकी कीमत 4 लाख रुपए मूल्य है़। तीन मोबाइल तथा 25 हजार रुपए नकद सबकुछ लेकर चलते बने।

Madhubani News| Benipatti News| दो बंदूक की नोक पर रख अलमारी का लॉक तोड़कर

इसके अलावे अपराधकर्मियों ने रामबहादुर हाथी के घर परिसर में छत के सहारे प्रवेश कर जिस कमरे में उनकी पत्नी फूलो देवी सोयी हुई थी, उस कमरें में प्रवेश कर गृहस्वामिनी को दो बंदूक की नोक पर रख अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 5 लाख रुपए मूल्य के सोने व 25 हजार रुपए मूल्य के चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रुपए नगद सहित लगभग 6 लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है़।

Madhubani News| Benipatti News| जो गहने वह पहनी हुईं थी वो भी अपराधकर्मियों ने ले लिया

गृहस्वामिनी के अनुसार जो गहने वह पहनी हुईं थी वो भी अपराधकर्मियों ने ले लिया। उन्होंने बताया कि दो अपराधकर्मी घर के कमरे में प्रवेश किया। चेहरा पूर्ण रूप से ढंका हुआ था। केवल आंखें दिख रहीं थी। सभी की उम्र तकरीबन 20, 22 और 24 वर्ष थी। अपराधकर्मियों ने अशोक महतो के घर में भी वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश अपराधियों ने इनके घर से 8 हजार रुपए लेकर भाग निकले।

Madhubani News| Benipatti News| डकैती के बाद से इलाके में दहशत कायम

इधर, अपराधियों के जाने के बाद गृहस्वामी, गृहस्वामिनी की ओर से घटना की सूचना अड़ेर थाना पुलिस को दी गयी। जानकारी प्राप्त होते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच तफ्तीश में जुट गयी। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत कायम है़। थाना से महज एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर इस प्रकार की वारदात को इतनी आसानी से अंजाम देकर निकल जाना कहीं न कही पुलिस की ससमय गश्ती की पोल खोल रही है़।

Madhubani News| Benipatti News| अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर

बता दें कि बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से आमजन सहम गए हैं। कभी चोरी, कभी हत्या और कभी डकैती जैसे जघन्य अपराध से आमजन खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिन पर दिन हो रही घटनाओं से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है़। अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ खत्म हो चुका है़। वहीं इस संबंध में अड़ेर के थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें