back to top
28 सितम्बर, 2024

Madhubani News|Basopatti News| कोरियापट्टी कोरियानी में सड़क निर्माण फंसा जेई+संवेदक= मनमर्जी में

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Basopatti News| कोरियापट्टी कोरियानी में सड़क निर्माण का काम फर्जी तरीके के मकड़जाल में फंसा है। जहां, जेई+संवेदक=मनमर्जी की इतनी बड़ी अंधेरगर्दी है, जहां सड़क निर्माण में मानक से विपरीत कार्य किया जा रहा है। यहां तक कि ग्रामीणों की आवाज दबा दी गईं हैं। ग्रामीण बार-बार कह रहे, विभाग के जेई और संवेदक मिलकर मनमर्जी तरीके से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इनका कहना है, तीन वर्षो में कार्य योजना का बोर्ड तक नहीं लगा। विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। मगर, सुनेगा कौन?

Madhubani News|Basopatti News|तीन वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य को लेकर मिट्टी कार्य किया गया था

बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरघावा पंचायत के कोरियापट्टी कोरियानी गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। विगत तीन वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य को लेकर मिट्टी कार्य किया गया था। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग के जेई की ओर से संवेदक की लापरवाही का हवाला देते हुए कार्य नहीं होने का बहाना बताया गया।

Madhubani News| Basopatti News| ग्रेड वन से लेकर ग्रेड थ्री तक के कार्य में तय मानक से विपरीत कार्य

वर्तमान में तीन वर्ष बाद जब सड़क निर्माण कार्य आरंभ हुआ है। तो, संवेदक की ओर से ग्रेड वन से लेकर ग्रेड थ्री तक के कार्य में तय मानक से विपरीत कार्य किया जा रहा है। हालांकि, इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के जेई उमेश महतो को दी। बावजूद, जेई ने अभी तक ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।

Madhubani News| Basopatti News| कार्य की गुणवत्ता छुपाने की बात नई नहीं है

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर किए जा रहे ग्रेड थ्री मेटल कार्य को कुछ देर के लिए रोक दिया। इसके बाद ठेकेदार के मजदूरों ने कुछ दूर समस्या का समाधान कर खानापूर्ति करने का काम किया। ग्रामीण कार्य विभाग के जेई का यह कोई पहला लापरवाही का मामला नहीं है। इससे पूर्व भी आसपास में हुए सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा चुकी है। कार्य की गुणवत्ता छुपाने के लिए आधी रात को कालीकारण का कार्य करवाया गया था।

Madhubani News| Basopatti News| ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया

सड़क निर्माण से संबंधित प्राक्कलन का भी कोई बोर्ड संवेदक द्वारा नहीं लगाया गया है। फिलहाल ग्रामीण निर्माण कार्य स्थल पर जेई के आगमन का इंतजार कर रहें है। उक्त मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मेटल वर्क के बाद रॉलिंग किया जाना है। जिसके बाद मेटल की गहराई तीन इंच होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो जांच कार्रवाई जाएगी।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -