back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

झंझारपुर टीपीसी भवन में मुखिया और उप मुखिया के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कई बिंदुओं पर चर्चा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्थायी समितियां,
वार्ड सभा, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति समेत अन्य बिंदुओं पर दिया गया प्रशिक्षण
फोटो:प्रशिक्षण में शामिल मुखिया व उप मुखिया

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर टीपीसी भवन में विगत सोमवार से अंधराठाढ़ी एवं झंझारपुर प्रखंड के क्रमशः 18 एवं 17 पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। उद्घाटन एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, बीडीओ कृष्ण कुमार, प्रशिक्षक कमलेश कुमार एवं रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री चौधरी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था एक सशक्त इकाई है।

- Advertisement -

इसके माध्यम से हम अपने गांव एवं कस्बों का समुचित व समग्र विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए मुखिया और उपमुखिया को पंचायती राज व्यवस्था की सारी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने प्रथम दिन पंचायती राज का उद्भव एवं विकास, 73 वां संविधान संशोधन, पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 1131, मुखिया एवं उपमुखिया का कार्य दायित्व एवं शक्तियां के बावत विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में संदिग्ध मौत, फांसी से लटकी मिली Darbhanga की लैब टेक्नीशियन की लाश, पति पर शक! पढ़िए बेड, कुर्सी और बंद दरवाजा!

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्थायी समितियां, वार्ड सभा, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत विकास योजना, आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण पर प्रशिक्षण दिया गया। जबकि तीसरे दिन बाल संरक्षण कार्यक्रम, 15 वां वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग, ई-ग्राम स्वराज, जन्म-मृत्यु कार्यक्रम, ग्रामीण विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के बावत बताया जाना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें