

Madhubani News: पुलिस वाला बनकर ATM पहुंचा गुंडा, ले उड़ा पचास हजार। (In Madhubani, a goon disguised himself as a policeman and reached the ATM, stole thousands of rupees)
पुलिस वाला गुंडा ने युवक को लगाया चूना
मधुबनी में एटीएम से पैसा निकाल रहे एक युवक नगर थाना क्षेत्र के भौआरा अग्रवाल टोल निवासी अभिनव आयुष को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको पुलिस बताकर धोखाधड़ी करते हुए 50 हजार का चूना लगा दिया। घटना के संबंध में अभिनव ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
दर्ज प्राथमिक में उन्होंने कहा है,घर में पैसे का कार्य पड़ने पर
दर्ज प्राथमिक में उन्होंने कहा है कि, घर में पैसे का कार्य पड़ने पर 28 अगस्त की संध्या स्टेशन समीप यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकासी कर रहे थे। इसी क्रममें पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि तुम एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रहे हो, मेरे गाड़ी पर बैठो और थाने चलो।
मुझे डर लगा और हमने उनके साथ गाड़ी पर बैठकर
उन्होने बताया कि मुझे डर लगा और हमने उनके साथ गाड़ी पर बैठकर साथ चल दिए। आगे चलकर एसबीआई के एटीएम के पास रुका और हमसे एटीएम एवं मोबाइल ले लिया। तथा बोला कि बड़ा बाबू गश्ती पर निकले हुए हैं। तबतक तुम एटीएम के बाहर इंतजार करों। मुझे यह सब कहकर एटीएम के अंदर गए और दो बार 25-25 हजार रूपया निकालकर रफू चक्कर हो गया।
नगर थाना पुलिस ने बताया, जल्द पकड़ में आएगा फ्रॉड
पीड़ित युवक ने नगर थाना से अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामला की जांच पड़ताल की जा रही है। जिस एटीएम से पैसे निकासी कि गई है, उस जगह के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरे के माध्यम से अज्ञात को पकड़ने के लिए जांच चल रहा है।

