

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली, एक बालिका को कई दिनों से पीटा जा रहा है। बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई है। सीडब्ल्यूसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया।
विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी प्रभाकर तिवारी एवं चाइल्ड लाइन को बच्चे की शीघ्र रेस्क्यू के लिए कहा गया। विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी सह एसडीपीओ हेड क्वार्टर प्रभाकर तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना को चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी का आदेश दिया।
चाइल्ड लाइन व नगर थाना पुलिस ने नोनिया टोला स्थित तीन मंजिला मकान से बच्ची का रेस्क्यू किया। बच्ची के चेहरे पर काफी गहरा जख्म पाया गया। बच्ची अपना घर नेपाल बता रही है। तथा उस बच्ची से कई महिनों से घरेलू कार्य कराया जा रहा था। विशेष छापेमारी टीम ने बच्ची को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
चाइल्ड लाइन कर्मी बच्ची के स्वस्थ्य होने पर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। तथा बच्ची को तत्काल बालिका गृह में रखा जाएगा। बच्ची जिस परिवार में मिली व महिला भी संदिग्ध बयान दे रही थी। यहां किराये के मकान में रह रही है। स्थायी पता सही नहीं बता रही है।
कभी दरभंगा तो कभी फुलपरास एवं सुपौल बता रही है। खुद को स्टूडेंट बता रही थी। सूत्रों की माने तो उक्त महिला का नाम प्रियंका है। तथा वह आरके कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर कार्य कर रही है। उस पर नगर थाना में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला भी दर्ज है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड लाइन के साथ-साथ नगर थाना पुलिस शामिल थे। बच्ची के स्वस्थ्य होने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



You must be logged in to post a comment.