spot_img

ILLEGAL MINING के खिलाफ खुटौना पुलिस और खनन विभाग की कार्रवाई, JCB को मौके से किया गया जब्त

spot_img
- Advertisement -

Madhubani ( खुटौना ) News | खुटौना पुलिस और खनन विभाग ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। बुधवार की देर शाम, थाना क्षेत्र के बलुआहा टोल से पूरब सुगरवे नदी के किनारे से अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को जप्त किया।

- Advertisement -

खनन कर रहे चालक का फरार होना –

इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी चालक पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों को देख मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

कार्रवाई की जानकारी –

खनन विभाग के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विभागीय कंट्रोल एवं कमांडर सेंटर पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना में खुटौना थाना क्षेत्र के सुगरवे नदी के किनारे अवैध खनन की जानकारी दी गई थी।

- Advertisement -

संगठित कार्रवाई और जेसीबी की जब्ती

सूचना मिलने के बाद, खनन विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित स्थान पर पहुंचकर नदी किनारे अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी को जप्त किया गया।

महिंद्रा ट्रैक्टर का मुद्दा

खनन में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर का इंजन नम्बर एनजीएलवाय 00575 था, लेकिन यह स्टार्ट नहीं हो पाया, इसलिए उसे नदी किनारे ही छोड़ दिया गया।

जेसीबी में खरोंच के निशान

जप्त किए गए जेसीबी में इंजन और चेचिस नम्बर को खरोंच कर उखाड़ा गया था।

गोपाल पंजियार का दावा

थाना लाए जाने के बाद, खुटौना निवासी गोपाल पंजियार ने यह दावा किया कि जेसीबी उसकी खुद की है और वह मिट्टी खनन कर बेचता था।

कानूनी कार्रवाई की दिशा

साक्ष्य और गवाहों के बयान पर, स्थानीय थाना में गोपाल पंजियार और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। इसके साथ ही, मिट्टी खनन और राजस्व की चोरी के मामले में 10 लाख 43 हजार 8 सौ 75 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस से आगे की कार्रवाई की मांग की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad