
मुख्य बातें
प्रशिक्षण के पहले दिन 73 वां संविधान संशोधन व पंचायत राज अधिनियम से अवगत हुए पंसस
फोटो: हरलाखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अधिकारी
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला पंचायत शाखा के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में नवनिर्वाचित पंसस के प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्र ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ कृष्ण मुरारी व प्रशिक्षक के रूप में जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल सुधांशु शेखर झा व गणेश साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तदुपरांत पंजीकरण व परिचय से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रशिक्षकों ने पहले दिन पंचायती राज व्यवस्था का उद्भव एवं विकास, 73 वां संविधान संशोधन, बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय, पंचायत समिति की धारा 34 से 61 एवं प्रमुख व उपप्रमुख की शक्तियां, कार्य व दायित्व के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में बासोपट्टी, मधवापुर व हरलाखी के सभी पंचायत समिति सदस्य शामिल थे। मौके पर मिथिलेश कुमार व सतनाम दास सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे।





