
मुख्य बातें
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का लिया जायजा हुआ समापन
फोटो: झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जायजा लेते पूर्व केंद्रीय मंत्री व अन्य
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत परिसर में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ फसलों में समेकित उर्वरक एवं जल प्रबंधन विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे उपयोगी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि शून्य जुताई, फसल यंत्रीकरण, समेकित कृषि प्रणाली इलाके के किसानों के लिए वरदान है।
केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सुधीर दास ने परंपरागत कृषि प्रणाली को छोड़कर वैज्ञानिक पद्धति से जलवायु अनुकूल किसी प्रणाली को अपनाने पर प्रकाश डाला।
वैज्ञानिक सौरभ चौधरी ने खरीफ फसलों में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, इंजीनियर जोगेंद्र सोरेन ने फसल यंत्रीकरण, डॉ. मुकेश कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली, डॉ. राहुल सिंह राजपूत ने फसल कीट प्रबंधन एवं प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने उद्यान फसलों के प्रबंधन पर विस्तृत रूप से परिचर्चा की। विगत 16 अगस्त से चल रहे गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का बीते सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान मौजूद थे।

