spot_img

Madhubani News| देखिए सरजी…स्कूलों की सूरत-ए-हाल, हाजिरी बही में बड़ा फर्जीवाड़ा का खेल, पड़ताल में खुली स्कूलों की पोल…40 की जगह 80 बच्चों की हाजिरी…बड़ा गड़बड़ झाला है…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani News| देखिए सरजी…स्कूलों की सूरत-ए-हाल, हाजिरी बही में बड़ा फर्जीवाड़ा का खेल, पड़ताल में खुली स्कूलों की पोल…40 की जगह 80 बच्चों की हाजिरी…बड़ा गड़बड़ झाला है… जहां बड़ी पड़ताल बड़ा पर्दाफाश हुआ है।स्कूलों की हाजिरी बही की पूरी पोल खुल गई है।…बच्चे थे स्कूल में कम, हाजिरी बनी थी अधिक….।

- Advertisement -

Madhubani News| अब, देख लीजिए पाठक जी! बच्चें मौजूद कुछ, हाजिरी बनी कुछ और, यही चल रहा है स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा…यही है कई स्कूलों की सूरत-ए-हाल 

अब, देख लीजिए पाठक जी! बच्चें मौजूद कुछ, हाजिरी बनाए जा रहें कुछ, यही है़ विद्यालयों का हाल। जहां, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलरिया टोल में 10:12 बजे 96 में 40 बच्चें मौजूद थे, हाजिरी बनी थी 80 बच्चों की। ऐसा ही, प्राथमिक मकतब बिरदीपुर में 10:45 बजे 140 में 60 बच्चे मौजूद थे। 80 बच्चों का बना था हाजिरी।

- Advertisement -

Madhubani News| अपर मुख्य सचिव केके पाठक की कोशिश में लग रहा हाजिरी बही का पलीदा

शिक्षा विभाग और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के लाख प्रयास के बावजूद विद्यालयों की स्थिति नही सुधर रही। विद्यालय मनचाहे रूप से चलाये जा रहे हैं। बच्चें उपस्थित रहते हैं कूछ और हाजिरी बनाया जाता है़ कुछ ! यही विद्यालय का हाल है़, बावजूद देखने वाला कोई नहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

Madhubani News| विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया। और स्थिति को कैमरें में कैद किया।

विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को सामने लाने और सच्चाई उजागर करने के उदेश्य से जब देशज टाइम्स की टीम लगातार विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा ले रही है़। सोमवार को भी हमारी मधुबनी ब्यूरो की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया। और स्थिति को कैमरें में कैद किया। सबसे पहले हमारी टीम राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलरिया टोल का 10:12 बजे सुबह में जायजा लिया।

Madhubani News| नामांकित 96 में महज 40 बच्चें उपस्थित थे

उक्त समय नामांकित 96 में महज 40 बच्चें उपस्थित थे। और 80 बच्चों की हाजिरी बनायी गई थी। साथ ही कुल 6 शिक्षकों में तीन उपस्थित थे। वहीं तीन अनुपस्थित थे। इनमें मो. तैयब प्राथमिक मकतब रजघट्टा में प्रतिनियुक्त हैं। एचएम बैद्यनाथ कुमार सीएल पर थे। मिथिलेश कुमार एफएलएन प्रशिक्षण में गए हुए थे।

Madhubani News| एक शौचालय, एक चापाकल है़ जो ठीक है़। एमडीएम बना हुआ था। साथ ही अधिकांश बच्चें ड्रेस में नही थे।

विद्यालय में एक शौचालय, एक चापाकल है़ जो ठीक है़। एमडीएम बना हुआ था। साथ ही अधिकांश बच्चें ड्रेस में नही थे। इसके बाद टीम ने राजकीय प्राथमिक मकतब बिरदीपुर करहारा का 10:45 बजे सुबह में जायजा लिया। उक्त समय नामांकित 140 में 60 बच्चें मौजूद थे। साथ ही उपस्थिति पंजी में हाजिरी 80 बच्चों का बनाया गया था।

Madhubani News| 4 में तीन शिक्षक उपस्थित थे, और एचएम के किसी काम से बीआरसी

वहीं, 4 में तीन शिक्षक उपस्थित थे, और एचएम के किसी काम से बीआरसी जाने की बात शिक्षकों ने बतायीं। विद्यालय में दो शौचालय और एक चापाकल है़ जो ठीक है़। एमडीएम बना हुआ था। उसके बाद संवाददाता ने राजकीय प्राथमिक अनुसूचित जाति विद्यालय कछरा का 11:14 में जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में सनसनी! विवाहिता को गोली मारी, पति हिरासत में, क्या है दूसरी शादी का राज?

Madhubani News| नामांकित 148 में 57 बच्चें मौजूद थे। वहीं उपस्थिति पंजी में 120 बच्चों की हाजिरी बनायी गई थी

उक्त समय नामांकित 148 में 57 बच्चें मौजूद थे। वहीं उपस्थिति पंजी में 120 बच्चों की हाजिरी बनायी गई थी। विद्यालय में एक शौचालय है़, जो ठीक है़। वहीं दो चापाकल में एक ठीक और एक खराब है़। एमडीएम बना हुआ था। विद्यालय में कुल 6 शिक्षकों में तीन शिक्षिका आसमां खातून, जीनत प्रवीण और रुखसाना मौजूद थी। वहीं दो शिक्षक रमेश सदा और योगेंद्र कामत आकस्मिक अवकाश में थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

Madhubani News| एचएम चंदेश्वर महतो किसी काम से बीआरसी गए थे

साथ ही एचएम चंदेश्वर महतो किसी काम से बीआरसी गए थे। हालांकि देशज टाइम्स की टीम के आने की सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी बीईओ ने बताया कि आपने जो देखा टाइम के साथ नोट करवा दें, संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Rail News: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन की तैयारी! क्या खत्म होगा ट्रेनों का इंतजार? जानिए खास बात

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का सर्वे तेज हो गया है। यह व्यस्त मार्ग पर बढ़ती भीड़ कम कर यात्रियों और माल ढुलाई को सुगम बनाएगा।#MuzaffarpurRail,#BiharNews,#RailwayExpansion

Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

मधुबनी के जयनगर बाजार में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन कुख्यात कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।#MadhubaniNews,#IllegalLottery,#BiharPolice

Muzaffarpur EV News: बड़ी खबर! मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, खुलेंगे 15 नए चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में 15 नए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। डीटीओ ने इसके लिए स्थलों का चयन कर प्रस्#MuzaffarpurEVNews,#BiharElectricVehicles,#ChargingStations

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा नाव हादसा: कोसी में पलटी नाव, गर्भवती महिला समेत 2 की मौत, बच्ची अब भी लापता!

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा के किरतपुर में कोसी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। चार माह की गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्च#DarbhangaNews,#BoatAccident,#KosiRiver