spot_img

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा,एक्शन प्लान तैयार कर डायरिया से लड़ें, है यह जानलेवा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
दस्त के कारण होने वाले शिशु मृत्यु दर के शून्य स्तर को प्राप्त करना पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य : डीएम
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक
फोटो :सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बैठक में मौजूद डीएम, सीएस व अन्य

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिले में 15 से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की सफलता को लेकर जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस पखवाड़े के दौरान जिले के सभी पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जो दस्त रोग से ग्रसित होंगे, उन्हें समय से जिंक और ओआरएस जैसी दवा उपलब्ध कराना, साथ ही बच्चों के माता-पिता को संक्रमण फैलने के कारकों के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को पाने की दिशा में पूरी गंभीरता के साथ दायित्व का निर्वहन करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

उन्होंने कहा कि जिले में दस्त के कारण होने वाले शिशु मृत्यु दर का शून्य स्तर को प्राप्त करना इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि डायरिया से होने वाले मृत्यु का मुख्य कारण निर्जलीकरण के साथ इलेक्ट्रोलाइट की कमी होना है। ओआरएस एवम जिंक के उचिय समय पर प्रयोग के द्वारा डायरिया से होने वाले मृत्यु को टाला जा सकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक्शन प्लान तैयार कर उक्त पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए सारी तैयारियां समय से पूर्व हर हाल पूर्ण कर लें।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से बच्चों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। इसके लिए विद्यालयों के चेतना सत्र के दौरान डायरिया के लक्षण और इससे बचने के उपाय पर नित्य चर्चा हो और हाथ धोने की प्रैक्टिस करवाई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मध्याह्न भोजन से पूर्व सभी बच्चों की ठीक प्रकार हाथ धुलाई होनी चाहिए।

उन्होंने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों में शुद्ध पेय जल एवं भोजन की उपयोगिता संबंधी जागरूकता के लिए कार्यक्रमों के आयोजन पर भी बल दिया। उन्होंने दस्त से ग्रसित अति गंभीर कुपोषित बच्चों को समय से उपयुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

पूरे पखवाड़े के दौरान अभियान की सफलता हेतु सघन आबादी वाले शहरी क्षेत्र में वॉलंट्री वर्कर से भी कार्य लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस विषय में जन जागरूकता के कार्यक्रमों जैसे प्रचार प्रसार सामग्री वितरण, पोस्टर एवं बैनर को लगाने और माइकिंग करवाने का भी निर्देश दिया ताकि, अधिक से अधिक लोगों तक इस पखवाड़े की जानकारी हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने पोषक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारीआर के सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक दयाशंकर निधि, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस शोभा सिन्हा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath

बड़ी खबर: बिहार में अब AI बताएगा आपके इलाके में कहां है सबसे ज्यादा खतरा! पुलिस का नया ‘क्राइम हॉटस्पॉट’ प्लान

Bihar Police AI: बिहार पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके 'क्राइम हॉटस्पॉट' की पहचान करेगी। डायल-112 की शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी।#BiharPolice,#CrimeHotspot,#Dial112

मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक...

Madhubani Holding Tax: मधुबनी नगर निगम ने नागरिकों के लिए होल्डिंग टैक्स के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की है। 8 जुलाई 2026 से लोग घर बैठे अपना टैक्स जमा कर सकेंगे, जिससे कार्यालयों#MadhubaniNews,#BiharHoldingTax,#OnlineTaxPayment

Bihar Politics: बिहार में नया दोस्ताना, शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा ऐलान! PK को बताया ‘सबसे योग्य’ | पढ़िए -‘बिहारी बाबू’ का सियासी ‘विस्फोटक’

Bihar Politics: सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री का समर्थन करते हुए उन्हें 'सबसे योग्य' और 'दूरदर्शी' नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीके की एंट्री बिहार की#BiharPolitics,#ShatrughanSinha,#PrashantKishor