spot_img

Madhubani News|Jhanjharpur News| दबिश का डर, झंझारपुर आम के बगीचे में दिल-दहलाने वाले सामूहिक दुष्कर्म के फरार नाबालिग का कोर्ट में सरेंडर, Darbhanga Remand Home रेफर

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| दबिश का डर, झंझारपुर गैंग रैप में फरार नाबालिग का कोर्ट में सरेंडर। Darbhanga Remand Home रेफर। जहां बड़ी झंझारपुर से है। यहां झंझारपुर गैंग रैप का फरार अंतिम आरोपित पुलिस की दबिश में आकर आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। नाबालिग होने को लेकर उसे दरभंगा रिमांड होम भेज दिया गया है। जहां,

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Jhanjharpur News| झंझारपुर लंगड़ा चौक के समीप एक आम के बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म

झंझारपुर में बीते 21 मई की रात झंझारपुर लंगड़ा चौक के समीप एक आम के बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों में फरार चल रहे एक अंतिम आरोपी ने पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए बीते सोमवार को मधुबनी जुवेनाइल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को बाल सुधार गृह दरभंगा भेज दिया गया।

- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| झंझारपुर थाना के एसआई नीतीश कुमार ने

उक्त मामले की पुष्टि झंझारपुर थाना के एसआई नीतीश कुमार ने की है। बताते चलें कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में झंझारपुर के सभी पांच आरोपी अब पुलिस के पकड़ में आ चुके हैं। पुलिस ने बारी – बारी से सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें तीन झंझारपुर उपकारा में और एक पहले ही बाल सुधार गृह दरभंगा भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News बलिराजगढ़ ASI कांड: मधुबनी DM आनंद शर्मा ने लिया सख्त फैसला, 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', 5 टीमें करेंगी छापेमारी | स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा, चौकीदार निलंबित

Madhubani News|Jhanjharpur News| रेस्ट हाउस में कार्यरत रसोईया के साथ पांच दरिंदों ने

घटना का फरार अंतिम आरोपी झंझारपुर थाना के इस्लामपुर गांव निवासी अफरोज उर्फ कल्लू ने स्वयं आत्म समर्पण किया है। पुलिस की लगातार छापामारी और लगातार पुलिस दबिश के कारण उसे जुबेनाइल कोर्ट में आत्मसमर्पण करना पड़ा। बता दें कि झंझारपुर लंगड़ा चौक स्थित एक रेस्ट हाउस में कार्यरत रसोईया के साथ पांच लफंगों ने बीते माह मई की 21 तारीख की रात एक क़लम बाग ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश - NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिहार पुलिस पर उठे सवाल का जल्द जवाब देगी Madhubani Police !

Madhubani News|Jhanjharpur News| ये हैं आरोपी

इस कांड के आरोपी लंगड़ा चौक निवासी मन्नान कुजरा के पुत्र मोहम्मद नौशाद , शंभू कुमार दास, इस्लामपुर नट टोला निवासी कारी नट के मोहम्मद सलाउद्दीन ,इस्लामपुर नट टोला निवासी मो.फिरोज के पुत्र कल्लू उर्फ अफरोज और झंझारपुर के कन्हौली निवासी मनोज पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश - NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिहार पुलिस पर उठे सवाल का जल्द जवाब देगी Madhubani Police !

Madhubani News|Jhanjharpur News| एक दरिंदे ने अश्लील वीडियो बनाया

उक्त सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक दरिंदे ने अश्लील वीडियो बनाया। जब पीड़िता रोने लगी तो वो सब वहां से भागने लगे और धमकी दी कि किसी को घटना की जानकारी दिया या थाना में केस करोगी तो तुम्हारे परिवार को मारकर खत्म कर देंगे। यह धमकी सुनकर जान बचाने और लोकलाज के कारण थाने में आवेदन 6 दिनों तक नहीं दिया। घटना के दिन की वीडियो को उपरोक्त दरिंदों ने जब वायरल कर दिया तब पीड़ित महिला ने थाने में आकर आवेदन दिया। अब इस मामले में सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे गैंग रैप के आरोपियों को क्या सजा मिलती है इसका इंतजार लोगों को रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश – NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड,...

Bihar Police Firing: मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाने के मामले में 60 घंटे बाद भी आरोपी फरार है। बिहार पुलिस ने 5 कर्मियों को सस्पेंड कर 25#BiharPolice,#MadhubaniCrime,#ASIFiring

Bihar National Highway बिहार के हाईवे पर अब नहीं देना होगा फालतू टोल, NHAI ला रहा ये धांसू सिस्टम, बचेंगे आपके पैसे!

Bihar National Highway: बिहार में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। NHAI टोल टैक्स वसूली का तरीका बदलने जा रहा है। अब आपको सिर्फ उतनी ही दूरी का टोल देना होगा, जितनी आप#BiharNationalHighway,#TollTax,#NHAI

अनंत सिंह की बेटी की शादी में ‘जयपुर’ थीम पर 30 फीट ऊंचा स्टेज! चीन और बेंगलुरु से आ रहे फूल

Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को है. इस भव्य समारोह में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, सोनू सूद समेत कई बड़े सितारे शिरकत कर सकते हैं. 3#AnantSingh,#BiharWedding,#MokamaMLA

Bihar Jail Raid सीवान जेल में अचानक DM-SP की बड़ी रेड! 4 घंटे तक अखिर क्या हुआ सुबह 4 बजे!

Bihar Jail Raid: बिहार के सीवान मंडल कारा में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक बड़ी छापेमारी की गई। सुबह 4 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई म#BiharNews,#SiwanJailRaid,#BiharPolice