back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

झंझारपुर अनुमंडल के मोस्ट वांटेड अपराधी ललित कामत चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई कांडों में थी पुलिस को तलाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देशज टाइम्स फोटो : प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोढ़ा गैंग के गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर अनुमंडल के मोस्ट वांटेड टॉप टेन की सूची में रहने वाले और एनएच पर अपराध करने वाले अपराधी ललित कामत को पुलिस ने गिरफ्तार कर (Jhanjharpur sub-division’s most wanted Lalit Kamat arrested by police) लिया है।

- Advertisement -

उक्त बातों का उद्भेदन झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि भैरवस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त अपराधी की गिरफ्तारी पंडौल थाना क्षेत्र के नवीन पेट्रोल पंप के समीप से की है। घराये अपराधी की कई अन्य कांडों में भी संलिप्तता रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी वर्दी वालों के सीने में भी दिल धड़कता है...Madhubani Police की मिसाल, इटावा के लापता पूर्व सैनिक को मीलों दूर परिवार से मिलाया

उन्होंने बताया कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना उत्तर पंचायत के लोहना पश्चिम गांव के रहने वाले भुटू कामती के पुत्र ललित कामत बताया गया है । जिसे भैरवस्थान थाना कांड संख्या 74/21 में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि बीते 25 जून 2021 को स्कॉर्पियो से पीछा कर एक पिकअप को लूटे जाने का नवटोलिया के पास एनएच 57 पर प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में 5 अपराधी ने स्कॉर्पियो से पीछा किया था जिसे भैरवस्थान गश्ती पुलिस की तत्परता से चार को स्कॉर्पियो समेत गिरफ्तार किया गया था।

इन लोगों का साथी ललित कामती उस वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घराये चार लोगों में सलेमपुर के मोहम्मद हसनैन,पंडौल खान गांव के सुदेश कुमा सिंह उर्फ सोनू सिंह, लोहना पश्चिम के भुवन यादव एवं भौआरा मधुबनी के अबदुल्लाह की गिरफ्तारी हुई थी।

पांचवे गिरफ्तार अपराधी के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल और बिना रजिस्ट्रेशन के अपाचे बाइक जप्त की गई है। थाने में दर्ज कांड संख्या 11/20 शराब के मामले में आरोपी व भैरव स्थान के ही एक और कांड 5/21 में चोरी एवं अन्य धाराओं में आरोपी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Pension: 50 हज़ार शिक्षकों और कर्मचारियों की अटकी पेंशन, जानें पूरा मामला!

भैरवस्थान के कांड संख्या 154/22 में शराब मामले में आरोपी। वहीं पंडौल थाना कांड संख्या 103/20 में आर्म्स एक्ट में आरोपी है । जिसे भैरवस्थान कांड संख्या 74 /21 में इसकी गिरफ्तारी हुई है।

इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ अशोक कुमार के साथ भैरवस्थान एसएचओ रूपक कुमार अंबुज,आईओ अजित कुमार सिंह,पुअनि वशिष्ठ कुमार महतो के अलावा झंझारपुर के सिपाही नीतीश कुमार यादव, अमन कुमार यादव, सुनील पासवान, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार रंजन, अभिषेक कुमार, सुभाष चंद्र राय शामिल थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में झंझारपुर पुलिस इंस्पेक्टर बुद्ध राम आदि शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें