

Madhubani News: आश्वासन की घुट्टी… Khajedih College कर्मी मानें, 78 दिन बाद धरना पर विराम। जहां, लदनियां प्रखंड क्षेत्र के खाजेडीह स्थित सुकदेव महतो जनता कॉलेज में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में 78 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना ठोस अश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को समाप्त किया गया।
जानकारी के अनुसार तदर्थ कमिटी के दो सदस्यीय टीम सचिव जेएमडीपीएल काॅलेज मधुबनी के प्रोफेसर अमर कुमार व सदस्य दरभंगा महारानी कल्याणी काॅलेज के प्रोफेसर डॉ मो. रहमतुल्लाह ने काॅलेज पहुंच कर धरना पर बैठे शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से भेंट कर उनके सभी मांगों को बारी-बारी से सुनने के बाद सभी मांगों को 79 दिनों के अंदर सभी मांगों पर विचार कर करने के अश्वासन के बाद धरना को समाप्त किया गया।
विश्वरंजन सिंह को तदर्थ कमिटी का सदस्य बनाया गया है। धरना के दौरान दो शिक्षकों प्रोफेसर भोला प्रसाद महतो एवं प्रोफेसर राज किशोर प्रसाद सिंह के बर्खास्त पर उनका सेवा बहाल कर दिया गया है। मालूम हो कि काॅलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बीते 78 दिनों से आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।



