back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में कोसी नहर की उपशाखा जीने नहीं दे रही…फूटी किसानों की किस्मत, फसल की आस टूटी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के मुरैठ में कोसी नहर की उपशाखा उफनाई
4 सौ एकड़ भूभाग में लगी फसल बर्बाद
वार्ड 2, 3, 4 और 5 में घुसा पानी कर रहा बेचैन
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी के मुरैठ में टूटी नहर व खेतों में फैला पानी

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के मुरैठ पंचायत में बीते कोसी नहर की उपशाखा तकरीबन 60 फूट की दूरी में टूट जाने से मुरैठ पंचायत के चार वार्डों की स्थिति भयावह बनी हुई है।

- Advertisement -

साथ ही करीब 4 सौ एकड़ खेत में पानी फैल गया है़। पानी फैलने से इन सैकड़ों एकड़ में लगी फसल पानी में डूब गयी। बताया जा रहा है कि कई किसान अपने खेतों में फसल लगा चुके थे। ग्रामीणों की मानें तो फाटक व नहर की देखभाल को प्रतिनियुक्ति अनुरक्षक पवन कुमार पासवान और राम दयाल पासवान ने बीते बुधवार को आस-पास फाटक में सभी छह दरवाजे को बंद कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बिस्फी के जगवन आश्रम में इतिहास की गूंज और वर्तमान का उत्साह एक साथ...गूंजे महर्षि याज्ञवल्क्य के जयकारे, 15वें महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए क्या रहा खास!

इसकी वजह से नहर पर दवाब बढ़ने लगा। अत्यधिक दवाब बढ़ जाने के कारण नहर का बांध टूट गया। उपशाखा के टूटते ही गांव की ओर पानी का प्रवाह तेज हो गया और पंचायत के वार्ड 2, 3, 4 और 5 में पानी प्रवेश कर गया। पानी फैलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और एसी सहित अन्य अधिकारियों को दी।

सूचना देने पर गुरुवार की सुबह अधिकारियों की टीम टूट स्थल पर पहुंच चुकी है लेकिन मरम्मति के दिशा में कोई पहल नही की जा सकी है। इधर, पंचायत के मुखिया अख्तरी बेगम, मो. फारुख, किसान मो. मुख्तार, मो. अफरोज, मो. करनेन, मो. इकराम, मामूल रशीद, मो. साबिर, मो. वकील, मो. मूर्तजा, कैलू यादव, मौसाफिर यादव और रामबाबू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि अनुरक्षकों की लापरवाही और मनमानी के कारण यहां के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है और विभागीय अधिकारी अब तक इसकी मरम्मति करवाने में विफल रहे हैं जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दिखाया जलवा, ‘बॉर्डर 2’ अब भी बेमिसाल!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। 12...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें