back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani News: LNMU की टीम करेंगी 16 लाख गबन की जांच?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: LNMU की टीम करेंगी 16 लाख गबन की जांच, मिली शिकायत। जहां, खाजेडीह काॅलेज के (LNMU team will investigate embezzlement of Rs 16 lakh in Madhubani?) सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य पर सोलह लाख रुपए गबन का आरोप लगा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

कॉलेज कर्मचारी कल्याण कोष से 16 लाख से अधिक रुपए गबन का आरोप

जानकारी के अनुसार, लदनियां के खाजेडीह सुकदेव महतो जनता कॉलेज खाजेडीह के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद पर कॉलेज कर्मचारी कल्याण कोष से 16 लाख से अधिक रुपए गबन का आरोप लगा है। हालांकि, डॉ.प्रसाद ने इससे इनकार करते इसे साजिश बताया है। वहीं, संघ का कहना है कि जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

- Advertisement -

शिकायत कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व्याख्याता गौरीशंकर कामत समेत अन्य ने तीन सदस्यीय जांच टीम से की है

इसकी शिकायत कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व्याख्याता गौरीशंकर कामत, संघ के महासचिव व्याख्याता भोला प्रसाद महतो, विश्व रंजन सिंह, शम्भु नाथ झा, रेखा कुमारी, शंभु नाथ यादव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने लनामिवि दरभंगा विश्वविद्यालय से कॉलेज जांच करने आए तीन सदस्यीय जांच टीम से की है।

जांच टीम के संयोजक मुनेश्वर यादव ने कहा, शिकायत गंभीर है

विवि से आए जांच टीम के संयोजक एवं राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष मुनेश्वर यादव ने कहा कि शिकायत गंभीर है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगा। काॅलेज सूत्रों के अनुसार प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद सात माह पूर्व 28 फरवरी 24 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व्याख्याता गौरी शंकर कामत एवं महासचिव व्याख्याता भोला प्रसाद महतो ने कहा कि कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं राज्यादेश व न्यायदेश के 2019 में पारित आदेश के मुताबिक अंतरिम आय स्रोत के 70 प्रतिशत राशि से कॉलेज कर्मियों को प्रति माह वेतन देना था।

नौ जुलाई से बेमियादी धरना का कब दिखेगा असर

कॉलेज के सचिव धनेश्वर प्रसाद सिंह व प्रभारी प्राचार्य ने नजर अंदाज करते रहे। जिसे पांच वर्षों बाद 2024 के बाद भी लागू नहीं किया गया। बता दें कि काॅलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की ओर से सात सूत्री मांगों के समर्थन में नौ जुलाई से बेमियादी धरना दे रहे हैं। संघ के महासचिव व्याख्याता भोला प्रसाद महतो ने कहा है कि कॉलेज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं राशि गबन किया गया है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें