spot_img

दरभंगा पुलिस का मधुबनी में बड़ा एक्शन, Social Media पर अश्लील पोस्ट डालने वाली मधु ठाकुर को मधेपुर से दबोचा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना पुलिस ने मधेपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव में की कार्रवाई

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। सोशल साइट पर फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने के एक मामले में मधेपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव निवासी पवन ठाकुर की पुत्री मधु ठाकुर को बहेड़ा थाना पुलिस ने उसके घर बाथ से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दरभंगा जिले के बहेड़ा पुलिस इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, पीएसआई लवली कुमारी ने मधेपुर थाना पुलिस के सहयोग से की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में पर्याप्त ईंधन स्टॉक, गैस, पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी जारी, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी

केस अनुसंधानक सह पुलिस इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत बहेड़ा थाना में 24 जून को अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। टेक्निकल सेल की मदद से इस प्राथमिकी के अनुसंधान में मधु ठाकुर उर्फ मधु कुमारी को दोषी पाया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि आरोपी की ओर से एक फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट किए जाने का आरोप है। गिरफ्तार लड़की को बहेड़ा पुलिस इंस्पेक्टर अपने साथ ले गए। इस कार्रवाई में केस अनुसंधानक पुलिस इंस्पेक्टर के साथ पीएसआई लवली कुमारी, मधेपुर थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव, एएसआई मुरली पासवान सहित महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Benipur में भीषण अग्निकांड, पांच घर और मवेशी घर जलकर राख; लाखों का सामान खाक

Benipur Fire: बेनीपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है! बहेड़ा थाना...

Bihar Electricity Bill: छोटे दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, फिक्स्ड चार्ज में हुई भारी कटौती

Bihar Electricity Bill: अगर आप बिहार के शहरी इलाकों में एक छोटी दुकान या...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का सख्त फैसला, दहेज हत्या, दुष्कर्म और हत्या सहित गंभीर मामलों में आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जमानत याचिका खारिज: दरभंगा की अदालतों ने हाल ही में कई आपराधिक मामलों में...

Samastipur News: RPF समस्तीपुर की उपलब्धि, सुरक्षा, सेवा और राजस्व में नए कीर्तिमान, करोड़ों का अवैध सामान जब्त!

आरपीएफ समस्तीपुर की उपलब्धियां: रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की...