

Madhubani News: जैसे कलेजे का टुकड़ा कहीं खो गया हो, एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 13 साल का बच्चा सकरी से घर लौटते समय रास्ते से ही गायब हो गया। इस घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार अपने लाल के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
Madhubani News: स्कूल से निकला पर घर नहीं पहुंचा हर्षित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतिनगर गांव निवासी सुजीत कुमार ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार ठाकुर के लापता होने की सूचना है। हर्षित सकरी आया था । बताया जा रहा है कि वह 16 दिसंबर को दोपहर करीब 1:08 बजे के बाद वह घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जब काफी देर तक हर्षित घर नहीं लौटा तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
परिजनों ने अपने स्तर पर सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन इस लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिवार ने अब सोशल मीडिया और आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनके जिगर का टुकड़ा उन्हें वापस मिल सके।
परिवार ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
हर्षित के पिता सुजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा बहुत सीधा-सादा है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने अपने बेटे की जानकारी देते हुए एक पोस्टर भी जारी किया है। बच्चे की पहचान इस प्रकार है:
- नाम: हर्षित कुमार ठाकुर
- उम्र: 13 साल
- पिता का नाम: सुजीत कुमार ठाकुर
- पता: ग्राम+पोस्ट नरपतिनगर, थाना- सकरी, जिला – मधुबनी, बिहार
परिवार ने अपील की है कि अगर किसी भी शख्स को हर्षित के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो वे तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। आपकी एक छोटी सी मदद एक परिवार की खुशियां लौटा सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
संपर्क सूत्र: 9472299906, 9572056185, 6207072490


