spot_img

मधुबनी नरसंहार के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के माता-पिता को पटना हाईकोर्ट से बेल

spot_img
- Advertisement -

साल 2021 में होली के दिन महमदपुर कांड (Madhubani Murder Case) ने पूरे मधुबनी समेत संपूर्ण बिहार को एकबारगी हिलाकर रख दिया। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
मधुबनी नरसंहार के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के माता-पिता को पटना हाईकोर्ट से बेल
मधुबनी नरसंहार के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के माता-पिता को पटना हाईकोर्ट से बेल

इसमें एक ही परिवार के तीन सहोदर भाइयों समेत उनके दो चचेरे भाई की मौत हो गई थी। हत्याकांड ने बिहार की राजनीति को भी जमकर हवा दी थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर सत्ता पक्ष के बड़े-बड़े नेता महमदपुर पहुंचे थे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

साल 2021 में मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर गांव में होली के दिन बहुचर्चित हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत पर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

अब इस मामले में ताजा क्या है
इस मामले में नई खबर यह है कि मुख्य आरोपी प्रवीण झा के मां-बाप को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दस महीनों से दोनों जेल में थे।

मधुबनी हत्याकांड के बाद प्रवीण झा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। मधुबनी हत्याकांड के बाद से ही प्रवीण झा उर्फ रावण की तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को दबोचा था।

ताजा जानकारी के अनुसार, महमदपुर कांड के पीड़ित परिवार की ओर से मुख्य आरोपी बनाए गए प्रवीण झा के मां-पिता को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस प्रभात कुमार सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

प्रवीण झा के पिता घनश्याम झा व माता सुनैना देवी के पक्ष में वकील चंद्र मोहन झा व अजय कुमार ने जमानत याचिका दायर की थी। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवनगर गांव के वरीय अधिवक्ता कौशल झा ने बहस किया।

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी थाने में दर्ज कांड संख्या 67/21 महमदपुर कांड में मुख्य आरोपी बनाये गये प्रवीण झा के मां-बाप को भी पुलिस ने घटना के बाद घर से पकड़ कर जेल भेज दिया था।

हत्याकांड के बाद से ही प्रवीण झा के पिता घनश्याम झा व माता सुनैना देवी जेल में बंद थी. अब करीब 10 महीने तक जेल में बंद रहने के बाद पटना हाईकोर्ट ने दोनों को बेनीपट्टी थाने में दर्ज कांड संख्या 67/21 में जमानत दे दी है।

वहीं, इससे पहले हाल में ही पटना हाईकोर्ट ने इस कांड के आरोपी निखिल झा को जमानत दी थी और अब प्रवीण झा के मां-बाप को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है।

क्या हुआ था मधुबनी में
होली के दिन 29 मार्च को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के 5 भाईयों की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी।

तीन और घायलों में एक की मौत अगले दिन पटना में हुई। वहीं, पटना में ही इलाजरत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई। इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई और उनके दो चचेरे भाई की मौत हो चुकी है।

इनकी हुई थी हत्या
इस हत्याकांड में गोलीबारी के दिन ही दो सहोदर भाई रणविजय सिंह और वीरेंदर उर्फ वीरू सिंह (दोनों की उम्र 40 के करीब) की मौत हो गई थी। साथ में चचेरे भाई राणा प्रताप सिंह (42 वर्ष) की भी मौत हो गई। रणविजय सिंह के एक और सहोदर भाई अमरेंद्र सिंह (33 वर्ष) की मौत पटना में हुई थी। इसके अलावा राणा प्रताप सिंह के सहोदर भाई रूद्र नारायण सिंह और मनोज सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey