spot_img

Madhubani News| Benipatti News| देउरी में छेड़खानी, गोलीकांड का Mastermind गिरधारी झा@ सरिसब महादेव मंदिर@Arrested

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| देउरी में छेड़खानी, गोलीकांड का आरोपी गिरधारी झा@ सरिसब महादेव मंदिर@Arrested। जहां, देउरी में छेड़खानी के विरोध पर हुई गोलीकांड मामले का आरोपी गिरधारी झा सरिसब में महादेव मंदिर के निकट से गिरफ्तार हो गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News|देउरी गांव में 18 जून मंगलवार की रात छेड़खानी का विरोध

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के देउरी गांव में 18 जून मंगलवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीकांड मामले और कांड संख्या 146/24 का आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा उसे बेनीपट्टी के सरिसब में स्टेट हाइवें-52 मुख्य सड़क पर महादेव मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| मुख्य आरोपी गिरधारी खुद थाने में आत्मसमर्पण करने आ रहा था

हालांकि, सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी गिरधारी पुलिस की बढ़ती दविश के कारण खुद थाने में आत्मसमर्पण करने आ रहा था। जिसे गुप्त सूचना पर महादेव मंदिर के निकट पुलिस टीम ने दबोच लिया। बता दें कि 18 जून की रात करीब 8ः30 बजे लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता जयकरण गिरी और आरोपी गिरधारी के बीच मारपीट हो गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Madhubani मधुबनी में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में दबोचा!घेराबंदी कर पकड़े नाबालिग, हथियार- सामान बरामद

Madhubani News| Benipatti News| मो.जहीर की उच्चैठ पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई थी

इसी दौरान आरोपी ने बंदूक निकालकर लड़की के पिता के बांह में गोली मार दी। साथ ही मारपीट और गोली मारता देख अपनी मां के साथ खाने घर जा रहे पड़ोस के युवक मो.जहीर जब बीच बचाव में गया तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने के कारण घायल मो.जहीर की उच्चैठ पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई थी। उस समय भीड़ एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Madhubani मधुबनी में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में दबोचा!घेराबंदी कर पकड़े नाबालिग, हथियार- सामान बरामद

Madhubani News| Benipatti News| मां सैरूल खातून के लिखित आवेदन के आधार पर

इतना ही नही 19 जून को पोस्टमार्टम के बाद मृतक जहीर का शव उसके गांव पहुंचते ही परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया था। साथ ही आरोपी के घर के सामने मृतक के शव को दफनाने की बात पर अड़ गए थे। इसके बाद मुखिया के हस्तक्षेप और थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद परिजनों की ओर से शव को कहीं और जाकर दफनाया गया था। उक्त मामले में मृतक मो. जहीर की मां सैरूल खातून के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 146/24 के तहत आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा के खिलाफ हत्या और आम्र्सएक्ट की प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर Madhubani मधुबनी में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में दबोचा!घेराबंदी कर पकड़े नाबालिग, हथियार- सामान बरामद

Madhubani News| Benipatti News| प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी ने बताया

घटना के बाद से ही पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई थी। इतना ही नहीं आरोपी के पिता सहित अन्य स्वजन को भी हिरासत में ले लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबिश को देख आरोपी स्वयं आत्मसमर्पण करने थाना आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई और कांड के आईओ सह प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी, एसआई संतोष कुमार और एएसआई मुकेश कुमार दल बल के साथ सरिसब महादेव मंदिर के समक्ष पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासुकी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘दिल्ली चप्पल कांड’ का ग़ौरतलब | ‘कमरे में आकर गाली दी’, मोनिका मनी के खुलासे से तेज प्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें! बताया दिल्ली...

Tej Pratap Controversy: बिहार के 'चप्पल कांड' विवाद में मोनिका मनी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि तेज प्रताप यादव उनके दिल्ली स्थित होटल के कमरे में आए और अभद्र भाषा का#MonicaMoney,#TejPratapYadav,#BiharPolitics

खुशखबरी! बरौनी और दरभंगा से दिल्ली जाने वालों को दिसंबर तक मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे का अहम फैसला |प्रत्येक ट्रेन में 18 कोच, आरामदायक...

Bihar Special Trains: त्योहारों और यात्रा सीजन में बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों का परिचालन#BiharSpecialTrains,#DelhiTravel,#NorthBiharNews

रेलवे का बड़ा फैसला: बिहार के यात्रियों को अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, टिकट मिलेगा तुरंत!

Bihar Railway News: रेलवे बोर्ड ने बिहार और उत्तर प्रदेश सहित 10 प्रमुख स्टेशनों पर अनारक्षित टिकटों के लिए एम-यूटीएस सहायक प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इससे यात्रियों#BiharRailway,#IndianRailways,#UnreservedTickets

BPSC TRE 4.0 बिहार में 32,388 सरकारी शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती! जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन 21 सितंबर 2026 से#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#BiharJobs