back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani News: शराब के 3 बोरे, 1 लाश और गुस्साई भीड़ – Madhubani में Dial 112 का ‘WRONG NUMBER’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ने के चक्कर में मार दी टक्कर, 1 की मौत – ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।शराब के तीन बोरे, एक लाश और गुस्साए ग्रामीण – मधुबनी में डायल 112 पर उठा सवाल।सीतामढ़ी के पुपरी के युवकों को पुलिस ने मारी टक्कर, 1 की मौत – फोन भी उठा ले गए जवान?@मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

Madhubani News: डायल 112 की गाड़ी ने शराब तस्करों की बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

मधवापुर (मधुबनी), देशज टाइम्स:  मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोखर पुल के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। डायल 112 पुलिस वाहन द्वारा शराब तस्करी कर रहे दो युवकों की बाइक को टक्कर मारे जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

- Advertisement -

पीछा करते हुए पुलिस ने मारी टक्कर

डायल 112 की पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत दूर जा गिरे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

एक युवक की मौत, दूसरा घायल

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव के निवासी के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मिली शराब से भरी बोरियां

तीन बोरी शराब घटनास्थल से बरामद की गई है। इससे स्पष्ट है कि युवक तस्करी में शामिल थे

पुलिस पर गंभीर आरोप, मौके से भागने का दावा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से भाग निकली। घायलों की मदद नहीं की गई, बल्कि मृतक और घायल युवक का मोबाइल फोन भी पुलिस अपने साथ ले गई।

स्थानीय ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

हादसे के बाद गांव वालों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चार घंटे तक कोई थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे तनाव और बढ़ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने खुद अस्पताल पहुंचाया। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...

Bihar Police Recruitment Scam: बिहार पुलिस भर्ती घोटाला सिपाही परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, कई जिलों के 7 जालसाज गिरफ्तार

Bihar Police Recruitment Scam: वर्दी का सपना देखने वाले नौजवानों के अरमानों पर धोखाधड़ी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें