spot_img

Madhubani News: मधुबनी का चमका सितारा, देश में तीसरा-बिहार में पहला स्थान पाकर मचाई सनसनी! |सबसे आगे DM Anand Sharma

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा को मिला बिहार में प्रथम और देश में तृतीय स्थान। उनकी दूरदर्शी कार्यशैली, जनकेंद्रित प्रशासन और नवाचार ने जिले को दिलाई राष्ट्रीय पहचान, जिससे पूरे मधुबनी में हर्ष का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani DM News: मधुबनी जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रतिष्ठित फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बिहार में पहला और पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल जिलाधिकारी की दूरदर्शी कार्यशैली, नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि मधुबनी जिले के समर्पित प्रशासनिक तंत्र और जनता के सहयोग की भी बड़ी सफलता है।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।Madhubani News: मधुबनी का चमका सितारा, देश में तीसरा-बिहार में पहला स्थान पाकर मचाई सनसनी! |सबसे आगे DM Anand Sharma

- Advertisement -

DM के मूल्यांकन के 10 प्रमुख मानक

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देशभर के लगभग 800 जिलों के जिलाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और जनकेंद्रित प्रशासन के लिए देश के शीर्ष अधिकारियों में स्थान दिया गया। इस मूल्यांकन के लिए 10 प्रमुख मानकों का उपयोग किया गया, जिनमें शामिल हैं:

- Advertisement -
  • उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता
  • प्रभावी गवर्नेंस
  • नवाचार
  • जवाबदेही
  • संकट प्रबंधन
  • जनसंपर्क
  • विकासोन्मुख सोच
  • संवेदनशीलता
  • व्यवहार कुशलता
  • त्वरित निर्णय क्षमता
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: दरभंगा- मधुबनी के ट्रकों में टक्कर, जयनगर- दरभंगा मुख्य मार्ग 5 घंटे जाम, एक चालक जख्मी

Madhubani DM News: आनंद शर्मा के नेतृत्व में मिलीं राष्ट्रीय उपलब्धियां

श्री आनंद शर्मा के नेतृत्व में मधुबनी ने बीते वर्षों में प्रशासनिक नवाचार, डिजिटल गवर्नेंस, पंचायत सशक्तिकरण, निर्वाचन प्रबंधन, शिकायत निवारण, भूमि प्रबंधन तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके द्वारा विकसित “मधुबनी फर्स्ट डैशबोर्ड” ने प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही को नई दिशा दी है, जिससे योजनाओं की रीयल टाइम मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।Madhubani News: मधुबनी का चमका सितारा, देश में तीसरा-बिहार में पहला स्थान पाकर मचाई सनसनी! |सबसे आगे DM Anand Sharmaउनके नेतृत्व में मधुबनी को वर्ष 2026 में राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार तथा पूर्व में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जैसी राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं। जिले में सुशासन, पारदर्शिता, तकनीक आधारित प्रशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहना हो रही है।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंआप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बेनीपट्टी में Maternal Death प्रसूता की मौत पर बवाल, अस्पताल में तोड़फोड़- हंगामा

“यह सम्मान मधुबनी जिले का सम्मान है”: DM आनंद शर्मा

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को बधाई दी है। फेम इंडिया पत्रिका ने अपने विशेष अंक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा को “दूरदर्शी” श्रेणी में प्रमुख स्थान देते हुए उन्हें ऐसे प्रशासक के रूप में वर्णित किया है, जिन्होंने प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखकर उसे जनविश्वास और सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया है। जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय मधुबनी की जागरूक जनता, जिला प्रशासन की पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों तथा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे मधुबनी जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है तथा जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।उन्होंने अंत में कहा, “बिहार में प्रथम और देश में तृतीय स्थान की यह उपलब्धि मधुबनी के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान उस विश्वास, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसके बल पर मधुबनी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Solar News: स्मार्ट मीटर धारकों की चिंता खत्म, अब ज़ीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानिए क्या मिला उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब स्मार्ट मीटर धारक शून्य बैलेंस पर भी बिजली कटौती का सामना नहीं

Sheikhpura Crime News: विवाहिता और मासूम बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या की बू, सनसनीखेज खुलासा!

शेखपुरा क्राइम न्यूज़: बरबीघा के गंगटी गांव में विवाहिता और 6 साल की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप। मायके वालों ने अवैध संबंध और प्रताड़ना को बताया

IPL News: बिहार का वैभव ‘ क्रिकेट का सूर्य ‘ … पढ़िए -तहलका- ए – जुंबिश

IPL 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने MVP समेत पांच बड़े अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने बताया कि दबाव में खेलना और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल

Patna News: दुकान पर बैठा था सीतामढ़ी का गैस वेंडर, बाइक पर आया दोस्त, पीछे बैठाया, 1 घंटे बाद… सीने, पसली, हाथ में...

दानापुर में गैस वेंडर इंदल साव की हत्या से हड़कंप। दोस्त के साथ निकला युवक एक घंटे में मृत मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के आधार पर जांच कर रही है। परिजन