spot_img

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर मधुबनी Alert पर, वाइब्रेंट विलेज और अतिक्रमण पर अहम फैसला, सीमावर्ती गांवों के युवाओं को “यूथ फॉर आई एंड ईयर” के रूप में होंगे तैयार!

spot_img
- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: मधुबनी में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने एक अहम बैठक की अध्यक्षता की है। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती गांवों के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े निर्देश दिए हैं। ख़ास बात यह है कि युवाओं को ‘यूथ फॉर आई एंड ईयर’ के रूप में तैयार किया जाएगा।

- Advertisement -

वाइब्रेंट विलेज: विकास और प्रगति

जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में वाइब्रेंट विलेज सहित भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाइब्रेंट विलेज की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मधुबनी जिले के सभी 286 वाइब्रेंट विलेज (गांवों) में चयनित योजनाओं को त्वरित गति से धरातल पर उतारा जाए, ताकि ये भारत के विकसित गांवों की श्रेणी में आ सकें।Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर मधुबनी Alert पर, वाइब्रेंट विलेज और अतिक्रमण पर अहम फैसला, सीमावर्ती गांवों के युवाओं को "यूथ फॉर आई एंड ईयर" के रूप में होंगे तैयार!उन्होंने सभी गांवों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी वाइब्रेंट विलेज की ग्राम सभाओं में एसएसबी के प्रतिनिधि आमंत्रित सदस्य के रूप में रहेंगे। इन प्रयासों में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत एसएसबी की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: युवा भागीदारी और सतर्कता

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के युवाओं को “यूथ फॉर आई एंड ईयर” के रूप में तैयार किया जाएगा। ये युवा स्थानीय स्तर पर सतर्कता, सूचना संकलन और प्रशासन के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिलाधिकारी ने इस दिशा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को एक ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि चयनित युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील बनाया जाए, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। युवाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति अभियान तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी प्रकार के मादक पदार्थों, विशेषकर सूखा नशा, के विरुद्ध व्यापक अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसएसबी से बॉर्डर की सुरक्षा की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि सभी चिन्हित 86 अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसके अतिरिक्त जीएसटी कर संग्रहण, फर्जी आधार कार्ड से संबंधित मामले एवं उनकी रोकथाम, ई-स्टाम्प व्यवस्था, भारत-नेपाल सीमा पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सीमा स्तंभ, विदेशी नागरिकों की पहचान एवं वापसी आदि की भी विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: यहां क्लिक करेंइस बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, कमांडेंट 48वीं वाहिनी SSB जयनगर, कमांडेंट 18वीं वाहिनी SSB राजनगर, सभी एसडीओ, सभी एसडीपीओ, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Whether: बिहार का मौसम: अगले 7 दिन तूफान, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी, ऑरेंज और येलो जोन घोषित!

बिहार का मौसम: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 20 मई से मौसम...

Darbhanga News: बिरौल में ‘एक शाम शहीदों के नाम’: देशभक्ति सरगम से गूंज उठा सुपौल बाजार, खूब थिरके लोग, ‘भारत माता की जय’ और...

शहीदों को श्रद्धांजलि: बिहार के बिरौल में देशभक्ति की ऐसी लहर उठी कि पूरा...

ईशान किशन अब धोनी के पड़ोसी! रांची में शुरू हुआ 10 मंजिला ‘लग्जरी प्रोजेक्ट’, जानिए क्या-क्या मिलेगा

ईशान किशन लग्जरी प्रोजेक्ट: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अब अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...