spot_img

बिहार के सर्वश्रेष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन बने मधुबनी के डॉ.अबू अकरमा, मिला केंद्र सरकार से पुरस्कार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए मधुबनी स्थित क्रिब्स हॉस्पिटल के हड्डी एवं नस रोग विभाग के सीनियर डॉक्टर अबू अकरमा को बिहार के सर्वश्रेष्ठ हड्डी एवं नस रोग (ऑर्थोपेडिक) सर्जन) डॉक्टर के रूप में भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की ओर से बिहार के सर्वश्रेष्ठ हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में सम्मानित किए गए जो मधुबनी के साथ-साथ समस्त मिथिलांचल के लिए भी गौरव की बात है। इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने डॉ.अबू एवं क्रिब्स हॉस्पिटल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि बिहार में मधुबनी जैसे छोटे जिले में इस तरह की सुविधा के साथ आयुष्मान कार्ड की ओर से इलाज होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी गोलीकांड: फरार ASI की तलाश में BIHAR से देश - NEPAL तक | 12 SPECIAL TEAM कर रही छापेमारी | 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिहार पुलिस पर उठे सवाल का जल्द जवाब देगी Madhubani Police !

उन्होंने कहा कि छोटे शहर में घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण जैसी सुविधा देने के लिए डॉक्टर अबू अकरमा एवं क्रिब्स हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का सपना साकार हो रहा है कि अब गरीब लोग भी बड़े हॉस्पिटल में जाकर अपना इलाज करा सकते हैं, जो की आयुष्मान कार्ड से ही संभव हो रहा है । इस मौके पर हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने भर्ती मरीजों के साथ मिलकर आपस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। क्रिब्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर मरगूब नियाजी ने डॉ अबू अकरम को बधाई एवं मुबारकबाद दिया। श्री नियाज़ी ने कहा कि मेरे हॉस्पिटल में पिछले 4 वर्षो से आयुष्मान कार्ड से इलाज किया जा रहा है। हमारे हॉस्पिटल में हड्डी रोग एवं जनरल सर्जरी विभाग का इलाज आयुष्मान भारत योजना की ओर से किया जा रहा है। अभी तक कई मरीजों का घुटना, कुल्हा प्रत्यारोपण एवं अन्य जेनरल सर्जरी जैसे कि पीत की थैली में पथरी, बाबासीर, हर्निया, अपेंडिक्स इत्यादि का सफल ऑपरेशन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime| बिहार में अपराध पर तेजस्वी यादव का 'भगवान भरोसे' वाला बयान, सरकार को घेरा | पढ़िए - “जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी"

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Crime दिवाली गिफ्ट में शराब! गया में डॉक्टर के पास पहुंचे दो लोग, गाड़ी से निकला हैरान करने वाला सामान | दवा कंपनी...

Gaya Crime News: गया में दिवाली गिफ्ट की आड़ में शराब पहुंचाने आए दो लोगों को डेल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग दवा कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।#GayaCrime,#BiharLiquorBan,#DiwaliGiftScam

Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी...

Bihar Encounter: पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर के शेरपुर में एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी मारे गए, जबकि थानाध#BiharEncounter,#PatnaCrime,#ManeerPolice

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला कांड! कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटे समेत 7 लोगों को मार डाला | लाश को अलग -अलग...

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सात साल के बेटे और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद#BengaluruCrime,#FamilyMurder,#CabDriverArrested

विधानसभा नोटिस पर अनंत सिंह का सीधा जवाब: ‘शादी के बाद दूंगा’, लालू-तेजस्वी को मिलेगा न्योता!

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्यता खत्म करने के नोटिस पर कहा कि वह शादी के बाद जवाब देंगे। उन्होंने बेटी शिवांगी की शादी में लालू प्रसाद और तेजस्वी याद#BiharAnantSingh,#MokamaMLA,#BiharPolitics