spot_img

मधुबनी में सीएसपी संचालक से दिन दहाड़ बाइक की डिक्की तोड़कर 3 लाख 65 हजार की लूट

spot_img
- Advertisement -

धेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र स्थित मधेपुर सुभाष चौक के निकट डिक्की तोड़कर तीन लाख पैंसठ हजार रुपये उड़ा लेने का एक मामला सामने आया है। घटना सोमवार चार बजकर छप्पन मिनट पर घटित होने की बात कही गई है। मामले को लेकर लखनौर थाना क्षेत्र निवासी सीएसपी संचालक राजाराम राउत उर्फ राजा ने मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एक आवेदन दिया है।

- Advertisement -

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सोमवार 3:55 बजे एसबीआई शाखा मधेपुर से सीएसपी के लिए (3 लाख 65 हजार) रुपये निकाल कर अपने बाइक की डिक्की में रखा और मधेपुर संघत चौक स्थित सीएसपी सेंटर के लिए जा रहा था। रास्ते में ही सुभाष चौक पर आम खरीदने के लिए रुका। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर डिक्की में रखे तीन लाख पैंसठ हजार रुपये उड़ा लिए।

- Advertisement -

इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वो आम खरीदकर डिक्की में रखने गए बाइक की डिक्की का लॉक खुला हुआ पाया। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews