back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

मधुबनी और बेनीपट्टी मंडलकारा में छापा, कहीं नहीं मिला कुछ भी, सबकुछ था चकाचक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बचे मंडल कारा मधुबनी में मुख्यालय के निर्देष के आलोक में छापेमारी किया।

- Advertisement -

छापेमारी जिले के मंडल कारा की व्यवस्थाओं एवं कारा के अंदर विधि व्यवस्था के आलोक में की गई थी। इस छापेमारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी आश्वनी कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। उक्त छापेमारी के दौरान मंडल कारा समेत दोनों मंडल उपकारा में हुए छापेमारी में किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के छापेमारी की जाएगी। जिले के मंडल कारा समेत दोनों मंडल उपकारा में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से कायम रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर मंडल उपकारा झंझारपुर में संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बदलेगी 36 गांवों की सूरत, Vibrant Village Program से कायाकल्प की पटकथा, रोडमैप तैयार, जानें पूरी योजना

बेनीपट्टी अनुमंडलीय उपकारा में अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी, कुछ नहीं था आपत्तिजनक 

मधुबनी और बेनीपट्टी मंडलकारा में छापा, कहीं नहीं मिला कुछ भी, सबकुछ था चकाचक

बेनीपट्टी कारा विभाग और जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय के समीप उपकारा में शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार मंडल व एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। जिसमें हर एक वार्ड की तलाशी ली गयी। छापेमारी के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नही मिलने की बात अधिकारियों द्वारा बतायी गयी है।

एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में उपकारा में छापेमारी की गयी। तथा सभी वार्डों की तलाशी ली गयी। छापेमारी अभियान की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में उपकारा में 24 वार्ड हैं, जिनमें 192 कैदी रह रहे हैं। टीम ने सभी वार्डो के अलावे मेनटल, सेल,कीचन और परिसर सहित अन्य स्थानों पर तलाशी ली।

उन्होंने कहा कि किसी वार्ड से या अन्य स्थानों से भी किसी प्रकार की आपतिजनक सामग्री बरामद नही हुई. छापेमारी में एसडीएम डीएसपी के अलावे उपकारा अधीक्षक मोतीलाल, बीडीओ डॉ. रवि रंजन,सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ सीताराम प्रसाद, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, अरेर के थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार,साहरघाट के विजय पासवान, बेनीपट्टी थाना के सहायक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Car: क्या विद्युत कारें वाकई कम दमदार होती हैं? जानें सच्चाई

Electric Car: आधुनिक ऑटोमोबाइल बाजार में विद्युत कारों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है,...

भारत में Automotive Investment: वैलियो का 2147 करोड़ रुपये का महा-प्लान

Automotive Investment Automotive Investment: भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में वैलियो का 200 मिलियन यूरो का...

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: ग्रहों के गोचर से कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों का निरंतर भ्रमण हमारे जीवन...

Garena Free Fire Max Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का आखिरी मौका!

Free Fire Max Redeem Codes: गेमर्स के बीच हमेशा से ही इन-गेम रिवॉर्ड्स को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें