spot_img

मधुबनी के झंझारपुर में डिश टीवी लगाने वाले युवक का अपहरण

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद निवासी रंजीत कुमार साह की पत्नी संगीता देवी ने झंझारपुर थाना में आवेदन देकर अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र के तीन लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

इसमें नगर परिषद वार्ड 13 के प्रवेश कुमार, वार्ड 5 के शिवम कुमार झा एवं आशीष झा का नाम शामिल किया गया है। दिए गए आवेदन में संगीता देवी ने बताया है कि 13 जुलाई की रात 10:00 बजे किसी का फोन आया और वे अपनी बाइक से निकल गए। उनके पति डिश टीवी का काम करते हैं और रात में भी फोन आने पर सर्विस देने जाते हैं। लेकिन 13 तारीख को जाने के बाद वह वापस नहीं आए।

- Advertisement -

अपहृत युवक का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसका बाइक भी कहीं नहीं मिल रहा। आवेदिका ने बताया कि आरोपी लोग उनके पति से बराबर रंगदारी की मांग करते थे और कभी-कभी उनके घर पर भी आते थे। जिसका जिक्र उनके पति बराबर किया करते थे। शंका जताई है कि रंगदारी का पैसा नहीं देने के कारण उनके पति का अपहरण कर लिया गया है।अपहरण की बात सामने आते ही पुलिस तहकीकात में जुट गई है। थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन का भी मामला लग रहा है।

- Advertisement -

गहराई से जांच की जा रही है। एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि 15 जुलाई की सुबह उक्त युवक के मोबाइल से उनके पत्नी के मोबाइल पर एक बार कॉल आने की जानकारी मिली है। पत्नी ने बताया कि सिर्फ इतना ही बोले कि मैं सुरक्षित हूं और फोन कट हो गया। एसडीपीओ ने कहा पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द ही इस घटना का उद्भेदन होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews