spot_img

मधुबनी में बोले मंत्री संजय झा,जल्द पंजाब-हरियाणा से बेहतर खेती व सिंचाई करेंगे मिथिला के लोग

spot_img
- Advertisement -
आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है, वर्ष 2020 के मई तक पश्चिमी कोसी नहर का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जून से 42000 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी‌। झंझारपुर निरीक्षण भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री झा ने कहा, पश्चिमी कोशी नहर के कार्यों की समीक्षा की गई है। यह काफी संतोषजनक है। इसे क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि बताते हुए कहा, इसके बाद पंजाब व हरियाणा से बेहतर खेती व सिंचाई यहां की जा सकेगी।
उन्होंने कहा, इस परियोजना के कार्यों की मधुबनी के डीएम प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेंगें‌। जल संसाधन मंत्री ने कहा,आगामी मई तक  झंझारपुर, देवहार, चिकना, खैरी, विदेश्वरस्थान नहर का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने टूटे हुए कमला नदी के तटबंधों के बाबत कहा,टूटान स्थल पर स्टील सीट पाइल लगाया जाएगा। इसका सौ से दो सौ वर्ष तक टूटने का सवाल हीं नहीं उठता है। वहीं, अन्य जगहों पर पीपी गेवियन रोप लगाया जाएगा जो 15 मई तक पूरा हो जाएगा।
मंत्री श्री झा ने कहा,नीतीश सरकार में पहली बार कोशी तटबंध के भीतर 48-50 करोड़ की लागत से बांध बनेगा। इससें दस पंचायतों के चालीस गांवों के ढ़ाई लाख लोगों को फायदा मिलेगा। इस समीक्षात्मक बैठक में मधुबनी डीएम नीलेश देवड़े रामचंद्र, अभियंता प्रमुख पटना के अशोक चौधरी, निरीक्षण अभियंता पटना सफदर आलम, कार्यपालक अभियंता अवधेश झा,कमलेश झा, बाढ़ नियंत्रण चीफ कार्यपालक उमाशंकर द्विवेदी,चीफ इंजीनियर दिनेश चौधरी, विशेष जांच दल अध्यक्ष देवेंद्र झा,बाढ़ नियंत्रण अंचल अधिक्षण अभियंता नलनी रंजन प्रसाद,बाढ़ नियंत्रण अभियंता विमल कुमार,शरद कुमार,झंंझारपुर एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी,डीएसपी अमित शरण समेत कई अधिकारी शामिल थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाल-बाल बचे ‘छोटे सरकार’: मोकामा विधायक अनंत सिंह के काफिले का भयानक सड़क हादसा!

Anant Singh Accident: मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला अथमलगोला के पास फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक ट्रैक्टर के अचानक रुकने से यह हादसा हुआ, जिसमें विधायक बाल-बाल बचे और कुछ#AnantSingh,#BiharNews,#RoadAccident

बिहार की इस बेटी ने मचाया तहलका! 126 गेंदों में ठोके 306 रन, महिला क्रिकेट में टूटा रिकॉर्ड

Bihar Women's Cricket: बिहार की युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में नाबाद 306 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 126 गेंदों में 55 चौके और 8 छक्के लगाए, जिससे#AksharaGupta,#BiharWomensCricket,#BhagalpurCricket

बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब नहीं भटकेंगे मरीज! X-Ray, अल्ट्रासाउंड खराब होने पर मिलेगी तुरंत सुविधा, जानिए निशांत कुमार का बड़ा प्लान

Bihar Health News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब जांच मशीन खराब होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत निकटवर्ती अस्पताल में#BiharHealthNews,#GovernmentHospitals,#PatientCare

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Begusarai Crime News: बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 24 वर्षीया विवाहिता के प्राइवेट पार्ट से 6 दिन बाद गोली और कंकड़ मिले हैं। इस घटना ने मेडिकल लापरवाही और पुलिस जांच पर गं#BegusaraiCrime,#GangRapeBihar,#MedicalNegligence