
आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राजनगर थाना क्षेत्र में नकाबपोश दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी श्रवण साह को कई राउंड गोली मारते हुए दस लाख के जेवर व एक लाख पचीस हजार नकद लूटकर चलते बने। जानकारी के अनुसार राजनगर निवासी स्वर्ण व्यवसायी श्रवण साह अपनी दुकान खोलने के लिए हर दिन की तरह रविवार की सुबह करीब दस बजे स्कुटी से भगवापुर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में दो अपाची बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें एक पुल के पास रोक दिया। स्कुटी की चाभी मांगने लगे। इसके बाद स्वर्ण व्यवसायी श्री साह स्कुटी छोड़कर भागने लगे। इसपर अपराधियों ने उनके जांघ पर करीब तीन से चार गाली मारकर घायल कर दिया। स्कुटी की चाभी लेकर डिक्की में रखे करीब दस लाख के जेवर व एक लाख पचीस हजार नकदी लूटकर चलते बने।




रास्ते से जा रहे लोगो ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल स्वर्ण व्यवसायी को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन, चिकित्सकों ने प्राइमरी इलाज के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पाल के चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन जांघ पर गाली फंसी रहने के कारण जख्मी स्वर्ण व्यवसायी को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद राजनगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी काफी दहशत में हैं। स्वर्ण व्यवसायी श्री साह के परिवार का रो-रो पर बुरा हाल बना हुआ है। इधर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया, घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पड़ लिया जाएगा।








You must be logged in to post a comment.