spot_img

मधुबनी में JDU कार्यकर्ताओं को मिला विस चुनाव जीतने का मंत्र, बूथ जीतो, चुनाव जीतो 

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय जफरा परिसर में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन विधानसभा प्रभारी इंजीनियर इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता किया गया।मंच संचालन रहिका प्रखंड अध्यक्ष प्रभु झा ने किया।

- Advertisement -

मौके पर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश,जिला से आए हुए सभी जदयू पदाधिकारियों को पाग दोपटा व माला से भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जटाशंकर झा ने  पार्टी संगठन को पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक  मजबूत करने   सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जोर शोर से तैयारी करने का आह्वान किया। बूथ जीतो, चुनाव जीतो का पाठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया।

- Advertisement -

वक्ताओं ने सरकारी  कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने  के साथ नीतीश कुमार की संदेशों को  देने का कार्य करने की अपील की। वहीं, 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली नशा मुक्ति बाल विवाह सहित कई चुनौतियों को समाप्त करने के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृंखला में सभी को भाग लेने का आह्वान किया।

- Advertisement -

सभा को प्रवेश सचिव सीमा मंडल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सोनी कुमारीजहीर परसौनी,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, श्रीकांत यादव,सत्यनारायण यादव,इफ्तिकार जिलानी,मो मुस्तकीम,डॉ जगदीश दास,दिनेश भगत, डॉ. विनोद यादव,खाजा फरीदुद्दीन रुस्तम,पवन यादव सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
मधुबनी में JDU कार्यकर्ताओं को मिला विस चुनाव जीतने का मंत्र, बूथ जीतो, चुनाव जीतो मधुबनी में JDU कार्यकर्ताओं को मिला विस चुनाव जीतने का मंत्र, बूथ जीतो, चुनाव जीतो 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

बिहार की राजनीति: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक नई बहस छिड़...