




आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। रविवार को बनाए गए मानव श्रृंखला के पंक्ति में खड़े लोगों ने मानव श्रृंखला का समर्थन किया। सीएए एवं एनआरसी के विरोध में नारे लगाए।

यह नजारा मधुबनी जिले के सकरी व जयनगर व परसौनी समेत अन्य गांवों में देखने को मिला। एक तरह जल जीवन हरियाली के लिए मानव श्रृंखला लिए लोग पंक्ति मे थे, दूसरी ओर नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों ने नारे लगाए।

लोगों ने कहा, हम मानव श्रृंखला का समर्थन करते हैं। साथ ही नीतीश कुमार की ओर से राज्य सभा मे सीएए के समर्थन मे वोट करने का विरोध भी करते हैं। सकरी बाजार में सकरी व आसपास के लोगों ने नो एनआरसी और नो सीएए के लिखे काला झंडा लगाया गया था।
- Advertisement -
इसकी खबर लगते ही प्रशासन की ओर से काला झंडा उतार दिया गया। वही, युवकों ने एनआरसी व सीएए के खिलाफ मानव श्रृंखला मे खड़े हो कर विरोध भी दर्ज कराया।

- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.