back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

मधुबनी नगर निगम में नल जल के लाभुकों से वसूल होंगे प्रतिमाह तीस रुपए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर में हर घर नल के जल योजना के लाभुकों से प्रतिमाह अब तीस रुपये वसूल किये जायेेंगे। वसूल की गयी यह राशि मोटर चलाने में खपत होने वाले बिजली बिल और उसके संचालन पर होने वाले श्रमिक व अन्य व्यय पर खर्च किया जायेगा।

- Advertisement -

डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन के आलोक में नगर निगम ने शहरी लाभुकों से राशि वसूल करने का फैसला लिया है। इसके लिए पदचर को जिम्मेवारी दी गयी है। वार्ड वार राशि वसूल करने का दायित्व इन पदचरों की होगी।

- Advertisement -

पदचरों के बीच वार्ड का शीघ्र वितरण कर राशि वसूल करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जायेगा। नगर निगम ने लाभुकों से राशि की वसूली सख्ती से करने के लिए पदचरों का वेतन भुगतान इस वसूली के अनुपातिक तय करने का निर्णय लिया है। इस वसूली पर ही पदचरों का वेतन भुगतान डिपेंट करेगा। इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बदलेगी 36 गांवों की सूरत, Vibrant Village Program से कायाकल्प की पटकथा, रोडमैप तैयार, जानें पूरी योजना

इस न्यूनतम राशि को वसूल करना आवश्यक होगा। इसके अलावे अधिक वसूल करने वालों को प्रोत्साहित किया जायेगा। वहीं शहर में नल जल योजना पूरा होने या अधूरा होने का मामला हमेशा पेच में फंसता रहा है। इसतरह राशि की लाभुकों से आपूर्ति के टैक्स लिये जाने से शहर में योजना से लाभान्वित लोगों की सही व वास्वविक संख्या की जानकारी मिल जायेगी। वहीं लाभुकों द्वारा यदि किसी वार्ड से राशि नहीं दी जाती है तो पूरे वार्ड में सप्लाई बाधित कर दिया जायेगा।

क्या कहते हैं नगर आयुक्त
उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश के आलोक में लाभुकों से प्रतिमाह तीस रुपये लिये जाने के लिए कर्मियों को लगाया जा रहा है। इससे सप्लाई बाधित होने की शिकायत खत्म हो जायेगी। क्योंकि इसके लिए व्यक्ति विशेष लगेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें