back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी में नवदंपती ने फांसी पर झूलकर कर ली खुदकुशी, दोनों के शव एक ही फंदे पर मिली लटकी, बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी…जन्म ले लिया विवाद का बड़ा फसाद

spot_img
- Advertisement -
मधुबनी में नवदंपती ने फांसी पर झूलकर कर ली खुदकुशी, दोनों के शव एक ही फंदे पर मिली लटकी, बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी...जन्म ले लिया विवाद का बड़ा फसाद
मधुबनी में नवदंपती ने फांसी पर झूलकर कर ली खुदकुशी, दोनों के शव एक ही फंदे पर मिली लटकी, बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी…जन्म ले लिया विवाद का बड़ा फसाद

बिहार के मधुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक नवदंपत्ती ने फांसी से झूल कर जिंदगी खत्म कर ली है। इस संबंध में पड़ोस के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन, विवाहिता आठ माह की गर्भवती थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पड़ोसियों के अनुसार, पूरा मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है। दोनों ने तंग आकर खुदकुशी को चुना है। पति-पत्नी ने एक साथ आत्महत्या करने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। यह दर्दनाक घटना खजौली की है। पत्नी गर्भवती थी। इसी सप्ताह बच्चे को जन्म देने वाली थी।

- Advertisement -
मधुबनी में नवदंपती ने फांसी पर झूलकर कर ली खुदकुशी, दोनों के शव एक ही फंदे पर मिली लटकी, बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी...जन्म ले लिया विवाद का बड़ा फसाद
मधुबनी में नवदंपती ने फांसी पर झूलकर कर ली खुदकुशी, दोनों के शव एक ही फंदे पर मिली लटकी, बच्चे को जन्म देने वाली थी पत्नी…जन्म ले लिया विवाद का बड़ा फसाद

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। बताया गया है कि एक ही साड़ी का फंदा बनाकर पति और पत्नी झूल गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Breaking Crime News: मधुबनी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों को नकाबपोश ने मारी गोली, लूट का विरोध पड़ा भारी, हालत नाजुक

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी घर में सोए हुए थे। जब सुबह दोनों घर से बाहर नहीं निकले। और किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो स्थानीय लोग घर के बाहर से ही अंदर झांकने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें जो दिखा वह देखकर सभी दंग रह गए।

परिजनों का कहना है कि रात में पति-पत्नी में लड़ाई हुई और लड़ाई के आक्रोश में आकर दोनों फंदे से झूल गए। घटना लगभग रात के 12 बजे की बताई जा रही है।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने अंदर झांका तो अंदर दोनों फंदे पर लटक रहे थे। बताया जाता है कि पति राजकुमार यादव पेशे से मिस्त्री था। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी आठ से नौ माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जल्द आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट: मैट्रिक और इंटर के नतीजे इसी महीने होंगे जारी!

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से 10वीं और 12वीं के...

Movie Clash: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में कौन मारेगा बाजी?

Movie Clash: बॉलीवुड और टॉलीवुड की जंग अब बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि सीधे...

AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार एसी, कौन है आपकी जेब का सच्चा साथी?

AC Buying Guide: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ऐसे में नया...

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर Crude Oil का गहरा असर: अर्थव्यवस्था पर बढ़ता दबाव

Crude Oil: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें