spot_img

Madhubani News: Ayodhya से Gorakhpur के रास्ते Nepal के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू

spot_img
- Advertisement -

जयनगर | अयोध्या धाम से गोरखपुर के रास्ते नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब जल्द ही ट्रेन अयोध्या से चलकर गोरखपुर-पनियहवा होते हुए जनकपुर से आयेगी जायेगी ।

- Advertisement -

Madhubani News: ट्रेन परिचालन से दोनों देश के श्रद्धालु उठाएंगे लाभ, मजबूत होंगे बेटी रोटी के सम्बंध

इस ट्रेन से भारत और नेपाल के बीच रिश्ते और बेहतर होंगे, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उक्त बातें नेपाली रेलवे के जनरल मैनेजर निरंजन झा ने देते हुए बताया कि रामायण सर्किट के तहत भगवान राम के जन्म स्थल से उनके ससुराल को डायरेक्ट ट्रेन सेवा से जोड़ने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

- Advertisement -

आने वाले 2 महीने में जनकपुर से ट्रेन विस्तारीकरण ,पर्यटन को बढ़ाने एवं रामायण सर्किट को लेकर जनकपुर से जयनगर वाया अयोध्या तक सप्ताह में एक या दो दिन ट्रेन चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था।

- Advertisement -

भारत नेपाल के रोटी बेटी के संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर दोनों देशों के पदाधिकारी सुरक्षा सहित ट्रेन का नाम बोगी की संख्या, उसमें स्लीपर ,एसी ,जनरल का निर्धारण सहित अन्य बातों को लेकर वार्ता अंतिम चरण में है।

वहीं नेपाल रेलवे के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जनकपुरधाम से अयोध्याधाम तक के लिए सीधी रेल सेवा के लिए समय तालिका सार्वजनिक कर दी गई है।जनकपुरधाम से प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 1:30 बजे अयोध्याधाम के लिए रवाना होने वाली ट्रेन रविवार को सुबह 4 बजे पहुंचेगी और उसी दिन शाम को 5 बजे वापसी होगी जो अगले दिन यानि सोमवार को सुबह 5 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी।

ट्रेन के भाड़ा के संबंध में बताया गया कि वर्तमान में जो प्रस्ताव भेजा गया है उसके तहत जयनगर से अयोध्या तक जो ट्रेन के जेनरल,स्लीपर एवं वातानुकूलित बोगियों का चार्ज है वही चार्ज जनकपुर तक रखा जाए जिससे रामायण सर्किट का विस्तार एवं पूरी पहचान विश्व भर में हो।

नेपाली ट्रेन परिचालन को लेकर आने वाले समय में मालगाड़ी एवं दिल्ली तक ट्रेन परिचालन को लेकर प्रस्ताव नेपाल सरकार के द्वारा लाया गया है।मगर वर्तमान में भारत एवं नेपाल के संबंध को मजबूती देने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं कला से जोड़ने सहित रिश्तों को नया अयाम देने की कोशिश की जा रही है।

अयोध्या में राम लला के भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद से देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु श्री राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान राम के ससुराल जनकपुर धाम सहित उसके आसपास एरिया धुनुषा सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

ट्रेन परिचालन से दोनों देश के श्रद्धालु भगवान राम एवं माता सीता के दर्शन का लाभ उठाकर सनातन धर्म की कला एवं संस्कृति को पूरे विश्व में उठाने का काम करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News केवटी में नए CO का शपथ! रणधीर रंजन बोले- अब जनता की हर समस्या होगी तुरंत हल

Kewati CO: केवटी में नए अंचलाधिकारी रणधीर रंजन ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनता को बेहतर सेवा, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिल#KewatiCO,#BiharAdmin,#DarbhangaNews

Darbhanga News अलीनगर CHC में भावुक पल: एक साथ 10 कर्मियों को दी गई भव्य विदाई, जानें कहां-कहां हुए तबादले!

Darbhanga News: दरभंगा के अलीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 10 स्वास्थ्यकर्मियों को भावुक विदाई दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विमलेश प्रकाश ने उनकी समर्#DarbhangaNews,#AlinagarCHC,#HealthStaff

Darbhanga Big News: CISF जवान को छाती में लगी गोली, कौन था हमलावर? मच गया हड़कंप

Darbhanga News: दरभंगा के पॉलिटेक्निक परिसर में ड्यूटी पर तैनात CISF जवान संदीप बाड़ा को संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लग गई। जवान की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की ज#DarbhangaNews,#CISFShooting,#BiharCrime

दरभंगा के मां श्यामा मंदिर में जब पिघला भक्तों का दान: निकला इतना सोना-चांदी, अधिकारी भी रह गए हैरान!

Darbhanga Maa Shyama Mandir: दरभंगा के प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर में दान पेटी से मिले सोने और चांदी के गहनों को दंडाधिकारी की निगरानी में गलाया गया. पारदर्शिता के साथ लाखों रुपये के धातु का#DarbhangaNews,#MaaShyamaMandir,#BiharNews