Deshaj Times

Madhubani News: पैसे का थैला छीनकर भाग रहे उच्चके को ग्रामीणों ने पकड़ किया…

Madhubani News: पैसे का थैला छीनकर भाग रहे उच्चके को ग्रामीणों ने पकड़ किया…

Madhubani News: पैसे का थैला छीनकर भाग रहे उच्चके को ग्रामीणों ने पकड़ किया…

Madhubani News: बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औंसी जीरोमाइल स्थित स्टेट बैंक की शाखा से रुपए निकाल कर आ रहे व्यक्ति से पैसे का थैला छीन भाग रहे उच्चके को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

 

जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ के दौरान उच्चके की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मशरापुर गांव निवासी मंटू तिवारी के रूप में की गई।मामले को लेकर खैरी बांका गांव निवासी मो.रेहान के आवेदन पर बिस्फी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार को लगभग तीन बजे औंसी जीरोमाइल स्थित स्टेट बैंक से 25 सौ रुपए निकाल आ रहे थे।उसी बीच पहले से घात लगाए अपराधी ने बैंक के गेट से निकलते ही पैसे का थैला छीन कर भागने लगा।

 

शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और औंसी ओपी पुलिस को सूचना दी।मौके पर औंसी पुलिस ने पहुंचकर उच्चके को अपने हिरासत में लेकर घटना की जांच में जुट गयी।

 

इस दौरान लोगों ने उच्चके की जमकर पिटाई भी कर दी।जिसमे वो जख्मी भी हो गया।जिसका इलाज केवटी पीएचसी में कराया गया।

 

पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Exit mobile version