

Madhubani PACS Election: गांव की सरकार चुनने का उत्साह चरम पर है, जहां सहकारिता की राजनीति का पारा चढ़ गया है। जिले के 7 प्रखंडों में चुनावी बिगुल बज चुका है, जहां शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को 19 पैक्सों के लिए मतदान होगा।
Madhubani PACS Election: 7 प्रखंडों में चुनावी शंखनाद, 19 पैक्सों के लिए 54 केंद्रों पर वोटिंग, प्रशासन ने कसी कमर
Madhubani PACS Election को लेकर प्रशासन मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
मधुबनी जिले में पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता समिति) सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने एक संयुक्त आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता समिति) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न प्रखंडों में अभ्यर्थिता वापसी के बाद अब 19 पैक्सों के लिए चुनाव होना तय हुआ है। इन सभी सीटों के लिए मतदान शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन चुनावों को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी गहमागहमी देखी जा रही है।
इन प्रखंडों और पैक्सों में होगा मतदान
जिले के 7 प्रखंडों के अंतर्गत कुल 19 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के लिए 54 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इन प्रखंडों और संबंधित पैक्सों की सूची इस प्रकार है:
- अंधराठाढ़ी: डुमरा पैक्स
- झंझारपुर: नवानी पैक्स
- खजौली: चंद्रडीह पैक्स एवं सराबे पैक्स
- खुटौना: कारमेघ उत्तरी, कारमेघ पश्चिमी, एवं बीरपुर पैक्स
- लदनियां: खोजा पैक्स
- मधेपुर: गढ़गांव, द्वालख, पचही, परवलपुर, बकुआ, बाँकी, बाथ, भखराइन, महिशाम, एवं महासिंह हसौली पैक्स
- राजनगर: भटसिमर पूर्वी पैक्स
मतगणना की तारीखें भी तय
मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना की तैयारी शुरू हो जाएगी। अधिकांश पैक्सों के लिए वोटों की गिनती मतदान के दिन ही, यानी 6 फरवरी 2026 को ही कर ली जाएगी। हालांकि, मधेपुर प्रखंड के सभी पैक्सों की मतगणना अगले दिन, 7 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
चुनाव को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की एक विस्तृत योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 7 जोनल/वरीय दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ 15 सेक्टर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ये अधिकारी मतदान से 24 घंटे पहले ही अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गश्ती करेंगे और पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सभी सेक्टर दंडाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर स्टैटिक रहकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम (Q.R.T.) को भी सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा, मतदान से एक दिन पूर्व से ही संबंधित प्रखंड क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया है ताकि किसी भी बाहरी तत्व को शांति भंग करने का मौका न मिले। मतगणना समाप्त होने और मतपेटिकाओं के बज्रगृह में जमा होने तक सभी पदाधिकारी अपने आवंटित मुख्यालय में ही रहेंगे।

