spot_img

Madhubani News: कट्टे पर रील बनाने वाले ‘हीरो’ 24 घंटे में गिरफ्तार, दोस्त ने ही उगलवा दिया सारा राज, पढ़िए दो यार, हथियार, हीरोपंती और सकरी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: सोशल मीडिया पर हीरोपंती की रील बनाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। सलाखों की हवा ऐसी लगी कि सारी हेकड़ी काफूर हो गई। सकरी थाना पुलिस ने एक वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया।

Madhubani News: सोशल मीडिया पर हीरोपंती की रील बनाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। सलाखों की हवा ऐसी लगी कि सारी हेकड़ी काफूर हो गई। सकरी थाना पुलिस ने एक वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध देसी कट्टे से फायरिंग करते हुए वीडियो पुलिस के हाथ लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

Madhubani News: पुलिस के हत्थे चढ़ा वीडियो वाला लड़का

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला जिसमें एक युवक हथियार लहराते और फायरिंग करते दिख रहा था। वीडियो की जांच करने पर युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के दफदार टोला निवासी मोहम्मद शमीर के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस टीम तुरंत उसके घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

पूछताछ के दौरान शमीर ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि यह वीडियो करीब छह महीने पुराना है और वीडियो में दिख रहा हथियार बहेड़ा थाना (दरभंगा) द्वारा पहले ही जब्त किया जा चुका है। उसने यह भी कहा कि हथियार का मालिक विक्रम ठाकुर इस मामले में जेल भी जा चुका है और वर्तमान में उसके पास कोई हथियार नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

दोस्त की निशानदेही पर दूसरा भी गिरफ्तार

जब पुलिस ने शमीर से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि उसके दोस्त, तारसराय निवासी मोहम्मद महफूज जावेद उर्फ गुंडा के पास एक अवैध हथियार है। शमीर ने पुलिस को बताया कि महफूज अक्सर एनएच-27 के किनारे एक मुर्गी फार्म के पास बैठता है और हथियार वहीं मिल सकता है।

शमीर की निशानदेही पर पुलिस टीम उसे साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही महफूज ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • मोहम्मद शमीर, पिता- मोहम्मद नौशाद, निवासी- सकरी दफदार टोला, थाना- सकरी, जिला- मधुबनी।
  • मोहम्मद महफूज जावेद उर्फ गुंडा, पिता- मोहम्मद कयूम, निवासी- तारसराय, थाना- भालपट्टी, जिला- दरभंगा।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

बरामदगी:

  • देसी कट्टा: 01
  • जिंदा गोली: 01

पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...