




Madhubani News: अपराध की दुनिया में जब भी कोई नई पटकथा लिखने की कोशिश करता है, तो खाकी की कलम उसका अंत पहले ही लिख देती है। मधुबनी पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है, जहां एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया गया।
Madhubani News: गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामला मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां एक मार्च की शाम लगभग 7:30 बजे थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि संग्राम बाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर एक टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पकड़े गए युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान पवन महतो, पिता-कृष्णदेव महतो और रमन महतो, पिता-ब्रह्मदेव महतो के रूप में बताई। दोनों संग्राम बाजार के ही रहने वाले हैं।
तलाशी में मिला देशी कट्टा और जिंदा कारतूस
जब पुलिस ने दोनों की विधिवत तलाशी ली, तो उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियार को तुरंत जब्त कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था। उन्होंने कबूल किया कि वे इसी हथियार के दम पर संग्राम बाजार में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि, उनकी साजिश धरी की धरी रह गई और किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अररिया संग्राम थाना ने इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
बरामदगी का विवरण:
- देशी कट्टा – 01
- जिंदा कारतूस – 01
गिरफ्तार अभियुक्त:
- पवन महतो, पिता-कृष्णदेव महतो, निवासी-संग्राम बाजार, मधुबनी।
- रमन महतो, पिता-ब्रह्मदेव महतो, निवासी-संग्राम बाजार, मधुबनी।

