

Madhubani Police: खाकी वर्दी वालों के सीने में भी दिल धड़कता है, और जब वो धड़कता है तो इंसानियत की मिसालें कायम होती हैं। बिहार के मधुबनी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां पुलिस की तत्परता ने एक बिछड़े हुए परिवार को फिर से मिला दिया।
मामला 21 फरवरी का है, जब आरएस शिविर थाना की डायल-112 टीम को सूचना मिली कि दीप गांव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हैं। वह अपना नाम और पता बताने में भी असमर्थ थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम फौरन मौके पर पहुंची और उस लापता बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
Madhubani Police की डायल 112 टीम ने ऐसे मिलाया परिवार से
प्राथमिक उपचार के बाद, पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित थाने ले आई। यहां जब उनसे प्यार से पूछताछ की गई तो बुजुर्ग ने अपना नाम राजा सिंह और खुद को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का निवासी बताया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। शुरुआती जांच में इटावा पुलिस से संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हुई, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी।
इसके बाद डायल-112 में तैनात ड्राइवरों ने अपनी सूझबूझ और संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए इटावा जिले के पूर्व सैनिकों और रेजिमेंट से जुड़े लोगों से संपर्क साधना शुरू किया। इन्हीं अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि अंततः राजा सिंह के परिजनों का पता चल गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मानसिक अवसाद में घर से निकल गए थे राजा सिंह
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के दो दिन बाद, 23 फरवरी को, राजा सिंह के परिजन उन्हें घर वापस ले जाने के लिए आरएस शिविर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजा सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं और कुछ समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी अवसाद के चलते वह कई दिनों पहले किसी को बताए बिना घर से निकल गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे और उनके सकुशल मिलने से बेहद खुश थे। परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।


