

Madhubani News: मधुबनी एसपी सुशील कुमार का टास्क, बोर्डर की निगहबानी, गणेश पूजा में रहे अमन-चैन। मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार (Madhubani SP Sushil Kumar’s task is to keep an eye on the border, ensure peace and tranquility during Ganesh Puja) ने कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्षों व अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी के तहत बैठक किया। अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने निर्देश देते कहा कि, सात सितंबर को गणेश पूजा है, जिसको ध्यान में रखते हुए पूजा होने वाले स्थल पर पुलिस को निगरानी करने के लिए नियुक्त करें।
देर रात्रि तक रात्रि गश्ती करें
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए देर रात्रि तक रात्रि गश्ती करें। देहात गांव के आसपास पुलिस 24 घंटे पूजा को लेकर अलर्ट रहे। वही आगे पुलिस कर रहे अपने थाना क्षेत्र में कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
लंबित काण्डों के निष्पादन एवं शराब बरामदगी, अपराध नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने आगे निर्देश देते कहा कि लूट, हत्या,चोरी, बलात्कार के फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
शराब कारोबारी और तस्कर पर बोर्डर
शराब कारोबारी एवं तस्कर पर बोर्डर इलाके के पुलिस कड़ी नजर बनाकर रखें। बताए कि एसएसबी का सहयोग ने ओर बॉर्डर पार जाने वाले सभी नागरिक की गहन जांच पड़ताल कर के ही पुनः जाने की अनुमति दें।
इन्हें मिली बड़ी जवाबदेही, करें लंबित मामलों का निष्पादन
एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें,लंबित अनुसंधान,गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि का समीक्षा किया। बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार,नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, एससी एसटी थानाध्यक्ष रविंद्र राम,महिला थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी एवं जिले के सभी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष उपस्थित थे।


