spot_img

Madhubani News: चोरों का डबल अटैक, CSP संचालक और पड़ोसी के घर से लाखों की नकदी-गहने उड़ाए, बाहर से लगा दी कुंडी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: जब दुनिया सो रही होती है, तब चोरों की दुनिया जाग रही होती है। कुछ ऐसा ही हुआ मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में, जहां बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

- Advertisement -

मामला मुखियापट्टी मुसहरी टोला का है, जहां अज्ञात चोरों ने एसबीआई सीएसपी संचालक दीपेश यादव के घर को अपना निशाना बनाया। सुबह जब दीपेश यादव और उनके परिवार वाले उठे और मुख्य दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि किसी ने बाहर से कुंडी लगा दी है। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाने के बाद जब वे बाहर आए तो उनके होश उड़ गए।

- Advertisement -

सामने वाले कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और पेटी-बक्सा टूटा हुआ था। पीड़ित दीपेश ने बताया कि चोरों ने घर से चांदी की तीन हौसली, दो जोड़ी पायल, लगभग दो भर सोने के गहने और करीब ढाई से तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News : मधुबनी के लापरवाह दो राजस्व कर्मी निलंबित

Madhubani News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर

चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने दीपेश यादव के पड़ोसी विनोद यादव के घर को भी नहीं बख्शा। यहां भी चोरों ने वही तरीका अपनाया और मुख्य दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि घरवाले बाहर न निकल सकें। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए थे।

विनोद यादव के घर से चोरों ने समूह से लोन लेकर रखे गए करीब एक लाख रुपये नकद और कई कीमती साड़ियां चुरा लीं। एक ही रात में दो घरों में हुई इस वारदात से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने दोनों पीड़ित परिवारों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी जुटाई है और आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला Astrology Department HOD नया विभागाध्यक्ष बने . राम निहोरा राय

Astrology Department HOD: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग में बड़ा...

Darbhanga Judge Transfer: शिवगोपाल मिश्रा को भावभीनी विदाई, अजय कुमार शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

Darbhanga Judge Transfer: दरभंगा के न्यायिक गलियारों में पिछले दिनों खुशी और गम का...