back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

मधुबनी के घोघरडीहा स्टेशन रोड के ठीक बीच में गड़ा-खड़ा यह बिजली का पोल…जिसका सर फूटा उसे ही याद है… बाकी विभाग…प्रशासन सब मजा मा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
अक्सर हो रहे हादसे, नहीं हटाए जा रहे सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन : स्टेशन रोड में सड़क के बीच लगा पोल

- Advertisement -

घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अभी पिछले ही दिनों सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार की बीच सड़क पर खड़े बिजली के पोल से टकरा जाने से वे गंभीर (Madhubani’s Ghoghardiha station) रूप से घायल हो गए थे।

- Advertisement -

बाजार में यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिसमे या तो गंभीर रूप से लोग जख्मी होते हैं या फिर उनकी बाइक टकरा कर क्षतिग्रस्त हो जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी BA छात्र की जिंदगी, पढ़िए HPS College और अंधरामठ

घटनाएं सिर्फ उन्हीं को याद रहती हैं जिनके परिवार पीड़ित होते हैं। बांकी बाजार में कुछ हंगामे के बाद सब शांत हो जाता है। बाजार में कई ऐसे जगह हैं जहां सड़क पर बिजली के पोल और ट्रांसफर्मर लगे हुए हैं और आए दिन नए – नए हादसों को जन्म देते रहते हैं। सिर्फ खंभे ही नही बिजली के नंगे तार आपस में टकराकर रंग-बिरंगे आसमानी चिंगारी बिखेरते रहते हैं और लोग भयभीत होकर इधर-उधर भाग खड़े होते हैं।

पिछले दो वर्षों से समस्याओं से अवगत अधिकारी बदलते रहे साथ ही विधायक भी बदले जिन्होंने लोगों के कष्ट दूर करने की कसमें खाई थी।पिछले दो वर्ष पूर्व रेल आमान परिवर्तन के कारण सड़कें चौड़ी हुई हैं और उनका विस्तार हुआ है। बीच सड़क से बिजली पोल नही हटाए जाने से सड़क दुर्घटना के शिकार राहगीर हो रहे हैं।

वैसे, घोघरडीहा बाजार की बात करें तो सेंट्रल बैंक, पुराना स्टेट बैंक,धर्मशाला रोड में अभी तक बिजली के खंभे गड़े हुए हैं और हादसे भी हो रहे हैं। इससे बच कर निकल चलने के कारण आपस में गाड़ियों के बीच टक्कर भी होती है। ऐसा नहीं की कोई बोलता नहीं है।

सड़क से खम्बे को हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन किया है। लेकिन उसे हटवाने के प्रति और नागरिकों की सुविधा बहाली ढंग से हो सके इसके लिए नगरपंचायत ने भी ठोस कदम नही उठाए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है जब यह खंभे दिखाई नही पड़ते और अचानक सामने देख ब्रेक नहीं लगती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोना-चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज क्या रहा Gold Price का हाल

Gold Price: domestic futures market witnessed a sharp surge in gold and silver prices...

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम युग: कैसे बदला खेल का नक्शा?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा दौर, जिसे हर भारतीय फैन गर्व से...

भारतीय क्रिकेट का T20 World Cup में स्वर्णिम सफर: धोनी से कोहली तक की धाकड़ कहानी

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम का वो दौर, जब हर मैच में सिर्फ...

Darbhanga News: प्रोफेसर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी पत्रकार की वैगनआर कार ले उड़े चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Darbhanga News: दरभंगा में चोरों का दुस्साहस आसमान छू रहा है, लगता है जैसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें