spot_img

Madhubani News|Khajauli News| कलुआही बीआरपी अंबे कुमारी की मौजूदगी में पति का अपहरण, अबतक कोई सुराग नहीं

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Khajauli News| कलुआही बीआरपी अंबे कुमारी की मौजूदगी में पति का अपहरण, अबतक कोई सुराग नहीं। जहां, खजौली थाना क्षेत्र के फूलचनिया से ललित लक्ष्मीपुर हाल्ट जाने वाली मुख्य सड़क (Madhubani’s Kaluahi BRP Ambe Kumari’s husband kidnapped, no clue yet) में बेंता मोड़ के पास से हथियार के बल पर अपहृत कलुआही बीआरपी अम्बे कुमारी के पति का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अपहृत अमित कुमार मिश्रा की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है किंतु उन्हें बरामद करने में सफल नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

Madhubani News|Khajauli News| पुलिस जिला टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत का लोकेशन ले रही

स्थानीय थाना पुलिस जिला टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत का लोकेशन ले रही है। परंतु अबतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जानकारी अनुसार अपहर्ता अपहृत के माध्यम से उनके स्वजन के संपर्क में हैं और अपनी बात उनतक पहुंचा रहे हैं। अपहृत की पत्नी अम्बे कुमारी के अनुसार उनके पिता पवन मिश्रा के मोबाइल नंबर 7739559058 पर रविवार की सुबह भी अपहर्ताओं द्वारा उनके पति के माध्यम से मोबाइल नंबर 9631364805 से संपर्क स्थापित किया गया था।

- Advertisement -

Madhubani News|Khajauli News| 50 लाख रुपए फिरौती की मांग

इसमें अमित की सकुशल मुक्ति के लिए 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है। अपहर्ता द्वारा निर्मली चौक पर पैसे लेकर पहुंचने की बात कही गई है। शनिवार की शाम को भी अमित के माध्यम से इस तरह का कॉल उक्त नंबर पर करवाने एवं उनकी कुशल वापसी के लिए 50 लाख रुपये लेकर सुपौल पहुंचने की बात कही गई थी।

- Advertisement -

Madhubani News|Khajauli News| उनका ससुराल दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में है

जानकारी के अनुसार, अम्बे कुमारी अपनी मायके स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडा लक्ष्मीपुर में ही रह रही है। करीब छह माह पूर्व आउट सोर्सिंग के माध्यम से उनकी नियुक्ति बीआरपी के रूप में कलुआही बीआरसी में हुई। उनका ससुराल दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में है।

Madhubani News|Khajauli News| थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया

तकरीबन दो-तीन साल से उनके पति अमित अमित मिश्रा भी ससुराल में ही रह रहे हैं और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इधर अपहृत अमित के स्वजन परेशान हैं। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे अपने पिता की सकुशल वापसी की आस लगाए बैठे हैं। वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस अबतक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG